HoliSkinCare: होली का त्योहार रंगों और खुशियों से भरा होता है, लेकिन केमिकल रंगों और धूप की वजह से स्किन को काफी नुकसान भी पहुंच सकता है. कई लोगों को होली के बाद त्वचा में जलन, रैशेज, दाने और रूखापन महसूस होता है, ऐसे में महंगे प्रोडक्ट्स की जगह कुछ घरेलू उबटन आपकी त्वचा को जल्दी ठीक कर सकते हैं.
http://Holi2026: होली को बनाना है स्पेशल? इन 6 जगहों की होली देखें!
क्यों जरूरी है होली के बाद स्किन केयर?
केमिकल रंग स्किन के पोर्स बंद कर देते हैं, सनटैन और डिहाइड्रेशन बढ़ जाता है, स्किन में खुजली और एलर्जी हो सकती है, इसलिए होली के बाद स्किन को साफ और मॉइस्चराइज करना बहुत जरूरी है.
होली के बाद लगाने वाले 5 असरदार उबटन
1. बेसन-हल्दी उबटन– 2 चम्मच बेसन, चुटकी भर हल्दी, दूध या गुलाब जल.
फायदा: रंग हटाने में मदद और स्किन ग्लोइंग बनती है.
2. दही-शहद उबटन– 2 चम्मच दही, 1 चम्मच शहद
फायदा: स्किन को ठंडक देता है और ड्राईनेस खत्म करता है.
3. एलोवेरा-चंदन उबटन– एलोवेरा जेल, चंदन पाउडर
फायदा: जलन और रैशेज में तुरंत राहत.
4. ओट्स-टमाटर उबटन– ओट्स पाउडर, टमाटर का रस
फायदा: डेड स्किन हटाकर स्किन को साफ करता है.
5. मुल्तानी मिट्टी उबटन– मुल्तानी मिट्टी, गुलाब जल
फायदा: ऑयली स्किन के लिए बेस्ट, टैन हटाने में मददगार.
ये गलतियां न करें
जोर से स्क्रब न करें, गर्म पानी से चेहरा न धोएं, बार-बार साबुन न लगाएं, खुजली होने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें.
यह भी पढ़े-HoliSafety: होली खेलते समय आंखों में रंग चला जाए, तो भूलकर भी न करें ये गलती























