KunoNationalPark: अगर आप वाइल्डलाइफ और एडवेंचर के शौकीन हैं, तो कुनो नेशनल पार्क आपके लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन हो सकता है. खासकर चीता प्रोजेक्ट के बाद यह पार्क देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गया है, लेकिन यहां घूमने से पहले कुछ जरूरी बातों को जान लेना बेहद जरूरी है.
DelhiHistory: दिल्ली नाम का असली राज क्या है? जानिए इतिहास
कहां स्थित है कुनो नेशनल पार्क?
कुनो नेशनल पार्क मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित है, यह इलाका प्राकृतिक सुंदरता, घने जंगल और वन्यजीवों के लिए प्रसिद्ध है.
क्यों है यह पार्क खास?
कुनो नेशनल पार्क को देश में चीता पुनर्वास परियोजना के लिए चुना गया था. यहां अफ्रीका से लाए गए चीतों को बसाया गया है, इसके अलावा यहां तेंदुआ, भेड़िया, चिंकारा, नीलगाय और कई दुर्लभ पक्षी भी देखने को मिल सकते हैं.
घूमने का सही समय
अक्टूबर से मार्च के बीच का समय यहां घूमने के लिए सबसे बेहतर माना जाता है, गर्मियों में तापमान काफी अधिक हो सकता है, जिससे सफारी का अनुभव प्रभावित हो सकता है.
सफारी और टिकट जानकारी
पार्क में एंट्री के लिए पहले से ऑनलाइन बुकिंग करना बेहतर रहता है, सुबह और शाम दो शिफ्ट में सफारी उपलब्ध रहती है, पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य है.
जरूरी सावधानियां
गाइड के निर्देशों का पालन करें, जानवरों के बहुत पास जाने की कोशिश न करें, प्लास्टिक और कचरा जंगल में न फेंकें, कैमरा ले जा रहे हैं तो बैटरी और मेमोरी कार्ड की व्यवस्था पहले कर लें.
ये भी पढ़े-http://Holi2026: होली को बनाना है स्पेशल? इन 6 जगहों की होली देखें!























