Advertisement

Holi2026: होली को बनाना है स्पेशल? इन 6 जगहों की होली देखें!

Holi2026

Holi2026: रंगों का त्योहार होली हर जगह मनाया जाता है, लेकिन भारत की कुछ जगहों की होली इतनी खास होती है कि लोग दूर-दूर से उसे देखने आते हैं. अगर आप इस बार अपनी होली को यादगार बनाना चाहते हैं, तो इन 6 जगहों की होली जरूर देखें.

RelationshipTips: रिलेशनशिप में दूरी क्यों आती है? जानिए वजह

इन 6 जगहों की होली जरूर देखें

मथुरा – श्रीकृष्ण की नगरी की होली
भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा की होली पूरे विश्व में प्रसिद्ध है, यहां मंदिरों में फूलों की होली, रंगों की होली और भजन-कीर्तन का अलग ही माहौल देखने को मिलता है.

वृंदावन – फूलों और भक्ति की होली
वृंदावन में खासकर बांके बिहारी मंदिर की फूलों वाली होली देखने लायक होती है, यहां रंगों से ज्यादा भक्ति और प्रेम का रंग दिखता है.

बरसाना – लठमार होली
बरसाना की लठमार होली सबसे अनोखी होती है, जहां महिलाएं पुरुषों को लाठी से प्रतीकात्मक रूप से मारती हैं और पुरुष ढाल से बचाव करते हैं, यह परंपरा देखने के लिए हजारों लोग आते हैं.

जयपुर – शाही अंदाज की होली
राजस्थान की राजधानी जयपुर में राजसी ठाठ-बाट के साथ होली मनाई जाती है, यहां हाथी-घोड़े, लोक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शानदार आयोजन होता है.

शांतिनिकेतन – बसंत उत्सव की होली
रवींद्रनाथ टैगोर की परंपरा से जुड़ा शांतिनिकेतन का बसंत उत्सव सांस्कृतिक रंगों से भरा होता है, यहां छात्र-छात्राएं पीले कपड़ों में गीत-नृत्य करते हुए होली मनाते हैं.

आनंदपुर साहिब – होला मोहल्ला
आनंदपुर साहिब में होला मोहल्ला सिख परंपरा का खास त्योहार है. यहां मार्शल आर्ट, घुड़सवारी और कीर्तन के साथ होली का अलग अंदाज देखने को मिलता है.

यह भी पढ़े- http://Holi2026: घर पर बनाएं हर्बल गुलाल, होली होगी सेफ और नेचुरल