Advertisement

Holi2026: क्रश को रंग लगाते समय करें ये 5 काम, बन जाएगी बात!

holi crush

Holi Crush: होली का त्योहार प्यार, दोस्ती और खुशियों का मौका होता है, अगर आप इस बार अपने क्रश को रंग लगाने की सोच रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. सही तरीका अपनाकर आप इम्प्रेशन भी जमा सकते हैं और रिश्ते की शुरुआत भी खूबसूरत हो सकती है.

ParentingTips: बच्चे की गलती पर डांट नहीं, ये तरीका अपनाएं

रंग लगाते समय करें ये 5 काम

पहले अनुमति जरूर लें- होली में सबसे जरूरी है सम्मान. क्रश को रंग लगाने से पहले हल्के से पूछ लें “रंग लगाऊं?” उनकी सहमति से ही रंग लगाएं, इससे भरोसा और सम्मान बढ़ता है.

हर्बल या हल्का रंग इस्तेमाल करें– केमिकल वाले रंग स्किन खराब कर सकते हैं। हल्का और हर्बल गुलाल इस्तेमाल करें ताकि उन्हें असहज महसूस न हो.

हल्के और सभ्य अंदाज में रंग लगाएं-
जोर-जबरदस्ती या ज्यादा रंग लगाने से बचें, हल्के से गाल पर गुलाल लगाएं और “हैप्पी होली” कहें—यही सबसे अच्छा तरीका है.

प्यारी-सी बात या तारीफ करें- एक छोटा-सा कॉम्प्लिमेंट जैसे “आज आप बहुत अच्छे लग रहे हैं”—इम्प्रेशन को खास बना सकता है.

छोटा सा गिफ्ट या चॉकलेट दें- रंग लगाने के बाद छोटी-सी चॉकलेट या कार्ड देने से आपकी याद उनके दिल में रह सकती है.

ये गलतियां बिल्कुल न करें
बिना पूछे रंग लगाना, जबरदस्ती फोटो या वीडियो लेना, पानी या कीचड़ फेंकना, पर्सनल स्पेस की अनदेखी करना.

यह भी पढ़े-ParentingTips: बच्चे का ‘बोर’ होना क्यों है जरूरी? पेरेंट्स जरूर जानें!