Holi Skin Care: साल 2026 में रंगों की होली बुधवार, 4 मार्च को मनाई जाएगी. होली खुशियों और मस्ती का त्योहार है, लेकिन बाजारों में मिलने वाले होली के रंगों में मस्ती तो होती है, लेकिन केमिकल वाले रंग त्वचा और बालों को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. अगर आप होली का मजा लेना चाहते हैं और साथ ही स्किन-हेयर की सुरक्षा भी चाहते हैं, तो ये आसान घरेलू उपाय जरूर अपनाएं.
KnowledgeTips: ये नदी उल्टी क्यों बहती है? जानिए भारत की अनोखी नदी का रहस्य
अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
तेल लगाकर बनाएं सुरक्षा परत: होली खेलने से पहले बालों और चेहरे पर नारियल तेल या सरसों तेल हल्का लगाएं, इससे रंग त्वचा में कम चिपकेगा और आसानी से उतर जाएगा.
मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन लगाएं: चेहरे और हाथ-पैरों पर मोटी परत में मॉइश्चराइजर या सनस्क्रीन लगाएं, इससे रंग सीधे स्किन में नहीं जाएगा.
बालों को बांधकर रखें: खुले बालों में रंग ज्यादा लगता है. चोटी या जूड़ा बनाकर रखें और स्कार्फ से कवर करें.
फुल स्लीव कपड़े पहनें: फुल स्लीव टी-शर्ट, जींस या कुर्ता पहनने से स्किन कम एक्सपोज होती है और रंग कम लगता है.
रंग हटाने के लिए घरेलू पैक: होली के बाद बेसन और दही हल्दी का लेप लगाएं, इससे रंग आसानी से निकल जाएगा और स्किन भी ग्लो करेगी.
ये गलतियां बिल्कुल न करें
बार-बार साबुन से स्किन रगड़ना, बहुत गर्म पानी से नहाना, केमिकल ब्लीच या स्ट्रॉन्ग शैम्पू तुरंत इस्तेमाल करना.
यह भी पढ़े-CrackedHeels: फटी एड़ियों का रामबाण उपाय, घर बैठे अपनाएं ये आसान तरीके

























