Advertisement

HoliSpecial2026: होली की बेस्ट ठंडाई, घर पर बनाएं ऐसी रेसिपी

HoliSpecialThandai

HoliSpecial2026: होली का त्योहार रंगों के साथ स्वादिष्ट पकवानों और ठंडाई के बिना अधूरा माना जाता है, इस बार होली 2026 पर अगर आप मेहमानों को कुछ खास पिलाना चाहते हैं, तो घर पर बनी रिच और खुशबूदार ठंडाई बेहतरीन विकल्प हो सकती है. सही सामग्री और आसान स्टेप्स से आप ऐसी ठंडाई बना सकते हैं, जिसका स्वाद सबको याद रह जाए.

बिहार, बंगाल, झारखंड में बड़े बदलाव की आहट! डेमोग्राफी चेंज पर क्या है Amit Shah का प्लान

घर पर बनाएं होली स्पेशल ठंडाई आसान रेसिपी

सामग्री: 1 लीटर ठंडा दूध, 10–12 बादाम, 8–10 काजू, 1 चम्मच खसखस, 1 चम्मच सौंफ, 4–5 इलायची, 1 चम्मच गुलाब पंखुड़ी या गुलाब जल, 2–3 चम्मच चीनी या मिश्री, केसर.

बनाने की विधि
बादाम, काजू, खसखस, सौंफ और इलायची को 2–3 घंटे पानी में भिगो दें, इन्हें पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें, ठंडे दूध में यह पेस्ट, चीनी और गुलाब जल मिलाएं, ऊपर से केसर डालकर फ्रिज में ठंडा करें.

ठंडाई को और स्वादिष्ट बनाने के टिप्स
ठंडाई में थोड़ा काली मिर्च पाउडर डालें, स्वाद बढ़ेगा, गाढ़ापन के लिए थोड़ा मलाई मिलाएं, सर्व करते समय ऊपर से कटे ड्राई फ्रूट्स डालें.

सेहत के फायदे
ठंडाई में इस्तेमाल होने वाले ड्राई फ्रूट्स और सौंफ शरीर को ठंडक देते हैं, पाचन में मदद करते हैं और गर्मी से राहत दिलाते हैं.

इसे भी पढ़े-http://Holi2026: स्किन और बाल बचाने के 3 जबरदस्त उपाय