Advertisement

Holi2026: स्किन और बाल बचाने के 3 जबरदस्त उपाय

HoliSkinCare

HoliSkinCare: रंगों का त्योहार होली खुशियों के साथ-साथ स्किन और बालों के लिए चुनौती भी बन सकता है. केमिकल रंगों और धूप के कारण त्वचा रूखी हो सकती है और बाल कमजोर पड़ सकते हैं, ऐसे में कुछ आसान उपाय अपनाकर आप इस होली बेफिक्र होकर रंगों का आनंद ले सकते हैं.

बिहार, बंगाल, झारखंड में बड़े बदलाव की आहट! डेमोग्राफी चेंज पर क्या है Amit Shah का प्लान

ये हैं 3 जबरदस्त उपाय

1. होली खेलने से पहले स्किन और बालों की करें तैयारी
होली खेलने से पहले चेहरे और शरीर पर नारियल तेल, सरसों तेल या मॉइस्चराइजर लगाएं, इससे रंग सीधे त्वचा पर नहीं चिपकते और बाद में आसानी से हट जाते हैं. बालों में तेल लगाकर या हल्का सीरम लगाकर उन्हें ढक लें, चाहें तो स्कार्फ या टोपी पहनें.

2. नेचुरल रंगों का ही करें इस्तेमाल
केमिकल रंग स्किन एलर्जी, जलन और बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए फूलों या हर्बल रंगों से होली खेलें, टेसू के फूल, हल्दी या चंदन से बने प्राकृतिक रंग त्वचा के लिए सुरक्षित माने जाते हैं और पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचाते.

3. होली के बाद सही तरीके से सफाई करें
रंग छुड़ाने के लिए जोर-जबरदस्ती से रगड़ना नुकसानदायक हो सकता है. गुनगुने पानी से नहाएं और हल्का फेसवॉश या बेसन-दही का लेप लगाएं. नहाने के बाद मॉइस्चराइजर और हेयर कंडीशनर लगाना न भूलें, ताकि त्वचा और बालों की नमी बनी रहे.

    विशेष सावधानियां
    आंखों और मुंह में रंग जाने से बचाएं, बच्चों की त्वचा पर खास ध्यान दें, ज्यादा देर तक धूप में होली न खेलें.

    यह भी पढ़े-JhansiTourism: कम बजट में शानदार ट्रिप, झांसी के इस बांध पर जरूर जाएं