Advertisement

RelationshipTips: शादी से भाग रही है Gen Z? जानिए वजह

ModernRelationships

RelationshipTips: आज के दौर में युवा पीढ़ी यानी Gen Z शादी को लेकर पहले की पीढ़ियों से अलग सोच रखती है, 20–30 साल की उम्र के कई युवा शादी को टाल रहे हैं या इससे दूरी बना रहे हैं. क्या सच में Gen Z शादी से भाग रही है, या उनकी प्राथमिकताएं बदल गई हैं? आइए जानते हैं इसके पीछे की बड़ी वजहें.

DY Patil T20 Cup: Vaibhav के तूफ़ान के बाद, Arjun Tendulkar की तूफानी बल्लेबाज़ी

Gen Z शादी से क्यों भाग रही है

करियर और आत्मनिर्भरता पहले– Gen Z अपनी पढ़ाई, नौकरी और करियर को प्राथमिकता देती है, वे पहले आर्थिक रूप से मजबूत बनना चाहते हैं, ताकि शादी के बाद जिम्मेदारियां निभा सकें.

महंगी शादियां और खर्च का दबाव– आज शादी करना बहुत महंगा हो गया है, लाखों रुपये खर्च करने के बजाय युवा लोग पैसा सेविंग, ट्रैवल या घर खरीदने में लगाना पसंद करते हैं.

रिलेशनशिप की नई सोच– लिव-इन रिलेशनशिप, लॉन्ग-टर्म डेटिंग और पर्सनल स्पेस जैसी चीजें अब आम हो रही हैं. कई युवा शादी के बिना भी रिश्ते निभाना सही मानते हैं.

मानसिक शांति और पर्सनल फ्रीडम– Gen Z मानसिक स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा जागरूक है, वे अपने फैसले खुद लेना चाहते हैं और शादी से पहले खुद को समझने का समय देना चाहते हैं.

सोशल मीडिया का असर– सोशल मीडिया पर रिश्तों की समस्याएं और तलाक की खबरें देखकर भी कई युवा शादी को लेकर सावधान हो रहे हैं.

महिलाओं की बदलती भूमिका- आज महिलाएं पढ़ाई और करियर में आगे बढ़ रही हैं, वे शादी को जरूरी नहीं, बल्कि सही समय पर लेने वाला फैसला मानती हैं.

एक्सपर्ट क्या कहते हैं?
मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि Gen Z शादी से भाग नहीं रही, बल्कि सही समय और सही पार्टनर का इंतजार कर रही है, यह पीढ़ी रिश्तों में बराबरी, समझ और सम्मान चाहती है.

यह भी पढ़े-RelationshipTips: प्यार होते ही दिखने लगते हैं, ये 7 साइन क्या आपमें भी हैं?