Advertisement

ChiaSeeds: हर किसी के लिए नहीं हैं चिया सीड्स, एक्सपर्ट की चेतावनी जरूर सुनें

Chia seeds side effects

Chia seeds side effects: चिया सीड्स को सुपरफूड माना जाता है, क्योंकि इसमें फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं. वजन घटाने से लेकर दिल की सेहत तक, इसके कई फायदे बताए जाते हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि हर किसी के लिए चिया सीड्स सुरक्षित नहीं होते. कुछ लोगों को इन्हें खाने से नुकसान भी हो सकता है, आइए जानते हैं किन लोगों को चिया सीड्स खाने से बचना चाहिए और क्यों?

T20 World Cup 2026: किश्मत भरोसे भारत! 4 घंटे में ही हो जाएगा फैसला

किन लोगों को चिया सीड्स खाने से बचना चाहिए

लो ब्लड प्रेशर वाले लोग: चिया सीड्स ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकते हैं, जिन लोगों का बीपी पहले से लो रहता है, उन्हें चक्कर या कमजोरी महसूस हो सकती है.

ब्लड थिनर दवा लेने वाले मरीज: चिया सीड्स में ओमेगा-3 होता है, जो खून को पतला करने में मदद करता है, अगर आप पहले से ब्लड थिनर ले रहे हैं, तो ज्यादा मात्रा नुकसान कर सकती है.

पाचन संबंधी समस्या वाले लोग: जिन्हें गैस, ब्लोटिंग या कब्ज की समस्या रहती है, उन्हें चिया सीड्स से परेशानी बढ़ सकती है, क्योंकि इसमें फाइबर बहुत ज्यादा होता है.

एलर्जी वाले लोग: कुछ लोगों को बीज या नट्स से एलर्जी होती है, ऐसे में चिया सीड्स खाने से खुजली, सूजन या सांस लेने में दिक्कत हो सकती है.

निगलने में दिक्कत वाले लोग: चिया सीड्स पानी में फूल जाते हैं, सूखे चिया सीड्स निगलने से गले में फंसने का खतरा रहता है, इसलिए इन्हें हमेशा भिगोकर ही खाएं.

चिया सीड्स खाते समय रखें ये सावधानियां
1–2 चम्मच से ज्यादा न लें, हमेशा 20–30 मिनट भिगोकर खाएं, पर्याप्त पानी पिएं, किसी बीमारी में डॉक्टर से सलाह लें.

इसे भी पढ़े-HoliStylingTips: होली पर दिखना है सबसे अलग? ट्राई करें ये व्हाइट सूट डिजाइन