White suit for Holi: होली का त्योहार रंगों, खुशियों और स्टाइल का खास मौका होता है, इस दिन ज्यादातर लोग व्हाइट आउटफिट पहनना पसंद करते हैं, क्योंकि रंगों के साथ सफेद कपड़े और भी खूबसूरत दिखते हैं. अगर आप भी इस बार होली पर सबसे अलग और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो इन ट्रेंडी व्हाइट सूट डिजाइन को जरूर ट्राई करें.
IND vs ZIM: चेपॉक में मैच के लिए ड्यू इफेक्ट से निपटने के लिए खास उपाय
ट्राई करें ये व्हाइट सूट डिजाइन
चिकनकारी व्हाइट सूट: लखनऊ की चिकनकारी वर्क वाला व्हाइट सूट बेहद क्लासी लगता है, हल्के रंग की दुपट्टा या मल्टीकलर बंधनी दुपट्टा के साथ यह लुक परफेक्ट बन जाता है.
अनारकली व्हाइट सूट: फ्लोई अनारकली सूट होली पार्टी के लिए शानदार ऑप्शन है, इसमें हल्की गोटा-पट्टी या मिरर वर्क हो तो आपका लुक रॉयल लगेगा.
स्ट्रेट कट सूट विद मल्टीकलर दुपट्टा: सिंपल स्ट्रेट सूट के साथ रंग-बिरंगा दुपट्टा जोड़ें, यह कम बजट में भी स्टाइलिश लुक देता है और होली के माहौल में परफेक्ट लगता है.
पलाज़ो या शरारा व्हाइट सूट: अगर आपको थोड़ा ट्रेंडी और मॉडर्न लुक चाहिए, तो पलाज़ो या शरारा के साथ व्हाइट कुर्ती पहनें, इसके साथ ऑक्सीडाइज ज्वेलरी शानदार लगेगी.
कॉटन या लिनेन सिंपल सूट: दिन में होली खेलने के लिए हल्का कॉटन या लिनेन सूट सबसे अच्छा रहता है, आरामदायक होने के साथ यह स्टाइलिश भी लगता है.
ऐसे करें अपना होली लुक कंप्लीट
रंग-बिरंगा दुपट्टा या दुपट्टा स्टोल, ऑक्सीडाइज या मिनिमल ज्वेलरी, जूती या व्हाइट स्नीकर्स, हल्का मेकअप और ब्राइट लिपस्टिक, सनग्लासेस और बन हेयरस्टाइल.
ध्यान रखें ये बातें
बहुत महंगे कपड़े न पहनें, रंगों से खराब हो सकते हैं, स्किन-फ्रेंडली रंगों का इस्तेमाल करें, कपड़ों पर पहले से तेल या मॉइश्चराइजर लगा लें ताकि रंग आसानी से निकल जाए.
यह भी पढ़े-ChhattisgarhTravel: घूमने के लिए परफेक्ट हैं छत्तीसगढ़ की ये वादियां

























