SingaporeTrip: साफ-सुथरी सड़कों, शानदार आर्किटेक्चर और आधुनिक सुविधाओं के लिए मशहूर सिंगापुर दुनिया के सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है. अगर आप सिंगापुर ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो इन 7 फेमस जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें.
फिर शर्मसार हुआ क्रिकेट! Jammu-Kashmir कप्तान ने फील्डर के सिर पर मारा हेलमेट
ये 7 स्पॉट जरूर घूमें
1. मरीना बे सैंड्स- सिंगापुर का सबसे आइकॉनिक होटल और स्काईपार्क, यहां से शहर का शानदार व्यू और इन्फिनिटी पूल का अनुभव बेहद खास होता है.

2. गार्डन्स बाय द बे- फ्यूचरिस्टिक “सुपरट्री” और फ्लावर डोम के लिए मशहूर यह गार्डन हर पर्यटक को मंत्रमुग्ध कर देता है, खासकर रात की लाइट शो.

3. सेंटोसा आइलैंड- बीच, एडवेंचर और एंटरटेनमेंट के लिए बेस्ट जगह, यहां आप स्काईलाइन लूज, एक्वेरियम और कई थीम पार्क का मजा ले सकते हैं.

4. यूनिवर्सल स्टूडियो सिंगापुर- फिल्मों की दुनिया से जुड़ा शानदार थीम पार्क, जहां रोमांचक राइड्स और शो बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आते हैं.

5. मरलायन पार्क- सिंगापुर का राष्ट्रीय प्रतीक ‘मरलायन’ यहीं स्थित है, फोटो खिंचवाने के लिए यह जगह सबसे लोकप्रिय है.

6. चाइनाटाउन- शॉपिंग, स्ट्रीट फूड और संस्कृति का शानदार मेल, यहां मंदिर, बाजार और स्थानीय खाने का मजा लें.

7. नाइट सफारी- दुनिया का पहला नाइट सफारी पार्क, जहां आप रात में जानवरों को उनके प्राकृतिक माहौल में देख सकते हैं.

ट्रैवल टिप्स
मार्च से अक्टूबर घूमने के लिए अच्छा समय, मेट्रो कार्ड (EZ-Link) से सस्ती यात्रा, ऑनलाइन टिकट पहले बुक करें, मौसम गर्म और नम रहता है, हल्के कपड़े रखें.
इसे भी पढ़े-WalkTips: खाने के बाद कितनी देर में टहलना चाहिए, जानें सही टाइमिंग
























