Walk Tips: खाने के बाद टहलना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि तुरंत वॉक करना सही है या नहीं? एक्सपर्ट्स का कहना है कि खाने के तुरंत बाद टहलने से पाचन प्रणाली पर असर पड़ सकता है और स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं.
KnowledgeIsTips: क्या आप जानते हैं भारत का ‘बनाना कैपिटल’ कौन सा शहर है?
खाने के बाद तुरंत टहलना क्यों गलत है?
खाने के तुरंत बाद शरीर में ब्लड फ्लो डाइजेशन पर केंद्रित होता है, अगर तुरंत चलने लगें, तो ब्लड फ्लो मसल्स में चला जाता है और पाचन धीमा हो जाता है, इससे पेट में दर्द, ऐंठन, या एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
एक्सपर्ट की सलाह
हल्की वॉक: खाने के बाद 15–20 मिनट रेस्ट लें और फिर हल्की वॉक करें.
भारी वॉक या रन: खाने के तुरंत 1–2 घंटे बाद ही करें, इस दौरान पेट भारी भोजन या तैलीय खाना खाने से बचें.
खाने के बाद टहलने के फायदे
पाचन बेहतर होता है, ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है, वजन घटाने में मदद मिलती है, मूड और एनर्जी में सुधार होता है.
विशेषज्ञ टिप्स
दिनभर हल्की वॉक को रूटीन में शामिल करें, भारी भोजन के बाद ज्यादा देर टहलने से बचें, नियमित वॉक से हृदय और पाचन दोनों स्वस्थ रहते हैं.
ये भी पढ़े-ICC T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल और फाइनल टिकट बिक्री शुरू, जानिए कब और कैसे करें बुकिंग

























