ParentingTips: अक्सर माता-पिता अपने बच्चे की लंबाई को लेकर चिंतित रहते हैं, अगर बच्चे की हाइट उम्र के अनुसार नहीं बढ़ रही है, तो इसका कारण पोषण की कमी, कम शारीरिक गतिविधि या जेनेटिक फैक्टर हो सकता है. हालांकि, सही डाइट और नियमित एक्सरसाइज से ग्रोथ को बेहतर किया जा सकता है, आइए जानते हैं 5 ऐसी एक्सरसाइज जो बच्चों की हाइट बढ़ाने में मददगार हो सकती हैं.
ImmunityBooster: सर्दी-खांसी से बचना है? रोज खाएं ये 5 चीजें, मजबूत होगी इम्यूनिटी
ये 5 एक्सरसाइज करेंगे कमाल
हैंगिंग (Hanging Exercise)
रोज 10–15 सेकंड के लिए बार पर लटकना रीढ़ की हड्डी को स्ट्रेच करता है, इससे शरीर की मुद्रा सुधरती है और ग्रोथ को सपोर्ट मिलता है.
स्किपिंग (रस्सी कूद)– रस्सी कूदना एक बेहतरीन कार्डियो एक्सरसाइज है, इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और हड्डियां मजबूत होती हैं.
ताड़ासन (Tadasana)- योग का यह आसान आसन शरीर को सीधा खींचता है और रीढ़ को लचीला बनाता है, इसे रोज 5–10 मिनट करने से फायदा हो सकता है.
स्विमिंग (तैराकी)- तैराकी पूरे शरीर की मांसपेशियों को सक्रिय करती है और प्राकृतिक तरीके से शरीर को स्ट्रेच करती है, यह हाइट ग्रोथ के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है.
साइकलिंग- साइकिल चलाने से पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और ग्रोथ हार्मोन को एक्टिव करने में मदद मिलती है.
जरूरी बातें
बच्चे को संतुलित आहार दें, जिसमें प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन D शामिल हो, पर्याप्त नींद (8–10 घंटे) जरूरी है, क्योंकि ग्रोथ हार्मोन नींद के दौरान सक्रिय होता है, किसी भी तरह की दवा या सप्लीमेंट डॉक्टर की सलाह से ही दें.
यह भी पढ़े-IND vs SA: 76 रन की शर्मनाक हार, सुपर-8 में टीम इंडिया क्यों बिखरी? जानिए 7 बड़ी वजहें

























