Slim without gym tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के पास जिम जाने का समय नहीं होता, लेकिन स्लिम और फिट दिखना हर किसी की चाहत होती है. अच्छी बात यह है कि बिना जिम जाए भी कुछ आसान आदतों को अपनाकर आप खुद को स्लिम और स्मार्ट दिखा सकते हैं, आइए जानते हैं ऐसे 3 सुपर टिप्स जो आपकी लाइफस्टाइल में बड़ा बदलाव ला सकते हैं.
http://‘भारत से रिश्ते’, India-Bangladesh क्रिकेट रिश्तों पर खेल मंत्री का बड़ा बयान
ये हैं 3 सुपर टिप्स
1. सही डाइट – स्लिम दिखने का पहला नियम
स्लिम दिखने का सबसे आसान तरीका है अपनी डाइट को कंट्रोल करना, सुबह हल्का और हेल्दी नाश्ता करें, तली-भुनी चीजें और ज्यादा चीनी से बचें. दिनभर में 8–10 गिलास पानी पिएं, रात का खाना हल्का रखें और जल्दी खाएं.
2. रोज 20–30 मिनट वॉक या होम एक्सरसाइज
जिम न जा सकें तो भी घर पर या पार्क में हल्की एक्सरसाइज कर सकते हैं, तेज चाल से 20-30 मिनट वॉक करें. स्किपिंग, योग या स्ट्रेचिंग करें, सीढ़ियां चढ़ने-उतरने की आदत डालें.
3. सही कपड़े और सही पोस्टर
स्लिम दिखने में आपकी ड्रेसिंग और बॉडी लैंग्वेज भी बहुत मायने रखती है, फिट लेकिन ज्यादा टाइट कपड़े न पहनें. डार्क कलर स्लिम लुक देते हैं, सीधा खड़े रहें, झुककर न चलें.
यह भी पढ़े-WeddingFashionTips: शादी के फंक्शन में सबसे स्टाइलिश दिखने के आसान तरीके

























