Jealousy In Relationship: प्यार और रिश्तों में जलन या जैलोंसी एक आम समस्या है. अक्सर लोग सोचते हैं कि जलन सिर्फ नकारात्मक होती है, लेकिन विशेषज्ञ कहते हैं कि इसे समझदारी से संभालना जरूरी है, सही तरीके से समझें कि रिश्तों में जलन क्यों आती है और इससे कैसे निपटा जाए.
ICC T20I Rankings 2026: Abhishek-Varun नंबर-1, ऑलराउंडर में Saim Ayub टॉप
जलन क्यों होती है?
असुरक्षा का भाव: अगर किसी को अपने पार्टनर के प्यार या विश्वास में असुरक्षा महसूस होती है, तो जलन बढ़ती है.
अत्यधिक अपेक्षाएं: जब हम पार्टनर से बहुत ज्यादा उम्मीदें रखते हैं और वो पूरी नहीं होतीं, तो जलन और कड़वाहट पैदा होती है.
पिछले अनुभव: पिछले रिश्तों में धोखा या झूठ अनुभव करने वाले लोग नए रिश्तों में जल्दी जलन महसूस कर सकते हैं.
तुलना की आदत: किसी और के रिश्ते या साथी से तुलना करने पर भी जलन बढ़ती है.
कम्युनिकेशन की कमी: रिलेशनशिप में खुलकर बातचीत न होने से छोटी-छोटी बातें भी जलन में बदल जाती हैं.
जलन को कैसे संभालें
पार्टनर के साथ सकारात्मक कम्यूनिकेशन अपनाएं, खुद को और अपने पार्टनर को भरोसा दें, तुलना करना छोड़ें और अपने रिश्ते पर ध्यान दें, जरूरत पड़े तो एक्सपर्ट से सलाह लें.
ये भी पढ़े- RelationshipTips: पार्टनर से हर बार सही बातें कैसे कहें? जानिए सीक्रेट टिप्स
























