रणवीर सिंह की बहुचर्चित फिल्म ‘Dhurandhar 2’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिरती नजर आ रही है। फिल्म की शूटिंग के दौरान नियमों के उल्लंघन की शिकायतों के बाद मुंबई की नगर निगम संस्था (BMC) ने सख्त रुख अपनाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सेट पर बार-बार नियम तोड़े जाने के कारण संबंधित स्टूडियो को ब्लैकलिस्ट करने की मांग भी उठ चुकी है।
पहले भी सामने आ चुका है विवाद
बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले साउथ मुंबई के हाई-सिक्योरिटी इलाके में शूटिंग के दौरान बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने का मामला सामने आया था। इस घटना के बाद लोकेशन मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। हालांकि बाद में नोटिस देकर उन्हें छोड़ दिया गया, लेकिन इससे फिल्म की टीम पर निगरानी बढ़ गई।
BMC की सख्ती और संभावित कार्रवाई
ताजा रिपोर्ट के अनुसार, BMC ने B62 स्टूडियो को भविष्य में शूटिंग परमिशन देने से रोकने यानी स्थायी ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश की है। साथ ही करीब 1 लाख रुपये जुर्माने की बात भी सामने आई है। आरोप है कि बिना उचित अनुमति बिल्डिंग की छत पर शूटिंग और जनरेटर वैन का इस्तेमाल किया गया।
पटाखों और आग के इस्तेमाल पर विवाद
शूटिंग के दौरान आग और पटाखों जैसी चीजों के इस्तेमाल पर रोक थी, लेकिन इसके बावजूद कथित तौर पर मशालों का इस्तेमाल किया गया। शिकायत मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और कई जलती मशालें जब्त की गईं। इसके बाद ही आगे की शूटिंग परमिशन पर भी सवाल खड़े हो गए।
फिल्म को लेकर बना हुआ है बड़ा बज
‘धुरंधर’ का पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रहा था और दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुका है। ऐसे में सीक्वल से भी काफी उम्मीदें हैं, लेकिन लगातार विवाद फिल्म की रिलीज से पहले मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।
यह भी पढ़ें – Salman Khan ने दिया Rajpal Yadav का पूरा पैसा! जानिए क्या है Viral वीडियो का सच?


























