FashionTips: शादी या पार्टी में हर कोई चाहता है कि उसकी स्टाइल सबसे अलग और खूबसूरत दिखे, ऐसे में सिल्क साड़ी एक क्लासिक और रॉयल ऑप्शन मानी जाती है. फैशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर सिल्क साड़ी को सही तरीके से स्टाइल किया जाए, तो आपका लुक और भी आकर्षक बन सकता है.
IPL के लिए Vaibhav Sooryavanshi नहीं देंगे 10वीं का परीक्षा, प्रिंसिपल का बड़ा खुलासा
सिल्क साड़ी के ये फैशन टिप्स
सही सिल्क साड़ी का चुनाव करें: अपनी बॉडी टाइप और स्किन टोन के हिसाब से साड़ी चुनें. जैसे ब्राइट रंग शादी के फंक्शन में ज्यादा रॉयल लगते हैं, जबकि पेस्टल शेड्स डे-फंक्शन के लिए अच्छे रहते हैं.
परफेक्ट ब्लाउज डिजाइन चुनें: सिल्क साड़ी के साथ स्टाइलिश ब्लाउज बहुत जरूरी है. एल्बो-लेंथ स्लीव, डीप बैक या एंब्रॉयडरी ब्लाउज लुक को खास बना सकते हैं.
ज्वेलरी का सही कॉम्बिनेशन: सिल्क साड़ी के साथ गोल्ड या टेंपल ज्वेलरी शानदार लगती है, भारी साड़ी के साथ हल्की ज्वेलरी और हल्की साड़ी के साथ स्टेटमेंट नेकलेस अच्छा लगता है.
हेयरस्टाइल और मेकअप पर ध्यान दें: बन हेयरस्टाइल, गजरा या सॉफ्ट कर्ल्स सिल्क साड़ी के साथ क्लासी लगते हैं. मेकअप में न्यूड या बोल्ड लिपस्टिक, दोनों ही ट्रेंड में हैं, बस ओवरडू न करें.
पल्लू और ड्रेपिंग स्टाइल: पल्लू को नीट पिन करें या फ्री फ्लो में रखें, दोनों स्टाइल अलग लुक देते हैं, बेल्ट साड़ी ड्रेपिंग भी आजकल ट्रेंड में है.
एक्स्ट्रा टिप्स
मैचिंग क्लच या पोटली बैग लें, हाई हील्स या ट्रेडिशनल जूती पहनें, कॉन्फिडेंस सबसे जरूरी एक्सेसरी है.
ये भी पढ़े-HoneymoonTripKerala: हनीमून को बनाना है यादगार? केरल हाउसबोट जरूर ट्राय करें!


























