Advertisement

HoneymoonTripKerala: हनीमून को बनाना है यादगार? केरल हाउसबोट जरूर ट्राय करें!

Honeymoon trip Kerala

Honeymoon trip Kerala: शादी के बाद हर कपल चाहता है कि उनका हनीमून खास और यादगार बने. अगर आप भी कुछ अलग और रोमांटिक एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो केरल के हाउसबोट आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं. शांत बैकवॉटर, हरियाली और पानी पर तैरता घर, यह अनुभव किसी सपने से कम नहीं होता.

http://SuryaGrahan2026: फाल्गुन अमावस्या पर सूर्य ग्रहण, इन 5 लोगों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

क्यों खास है केरल का हाउसबोट हनीमून?

1. रोमांटिक बैकवॉटर एक्सपीरियंस: हाउसबोट में बैठकर झील और नहरों के बीच सूरज ढलते देखना बेहद खूबसूरत लगता है, कपल्स के लिए यह माहौल खास रोमांटिक होता है.

2. प्राइवेट और लग्जरी स्टे: हाउसबोट में बेडरूम, डाइनिंग एरिया और डेक की सुविधा मिलती है, कई हाउसबोट्स में कैंडल लाइट डिनर और स्पेशल सजावट भी कराई जा सकती है.

3. स्वादिष्ट लोकल फूड: हाउसबोट में ताजा और पारंपरिक केरल खाना परोसा जाता है, जिससे ट्रिप और भी खास बन जाती है.

4. बजट के अनुसार विकल्प: केरल में 5–6 हजार से लेकर लग्जरी हाउसबोट तक कई ऑप्शन मिल जाते हैं, जिससे हर बजट के कपल्स प्लान कर सकते हैं.

    हनीमून के लिए बेस्ट टाइम
    अक्टूबर से मार्च के बीच मौसम सबसे सुहावना रहता है, इस समय बैकवॉटर की खूबसूरती देखने लायक होती है.

    बुकिंग से पहले रखें ध्यान
    भरोसेमंद वेबसाइट या एजेंट से बुकिंग करें, रिव्यू जरूर पढ़ें, पैकेज में क्या-क्या शामिल है, चेक करें, मौसम की जानकारी लें.

    इसे भी पढ़े-SouthIndiaTrip: कम बजट, मार्च में घूमने के 5 बेस्ट डेस्टिनेशन