Advertisement

OilyHairTreatment: जानिए असली वजह और आसान इलाज

Hair Care Tips

Hair Care Tips: अगर आपके बाल हर रोज चिपचिपे और ऑयली दिखते हैं, तो यह सिर्फ गंदगी की वजह नहीं होता. कई बार स्कैल्प की समस्या, गलत हेयर केयर या लाइफस्टाइल की आदतें भी इसके पीछे कारण बनती हैं. सही जानकारी और आसान उपाय अपनाकर इस परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है.

CUET PG 2026: एग्जाम डेट्स का पूरा अपडेट, तुरंत चेक करें

चिपचिपे बालों की असली वजह

ज्यादा ऑयल प्रोडक्शन- स्कैल्प में मौजूद तेल ग्रंथियां ज्यादा एक्टिव हो जाती हैं, जिससे बाल जल्दी ऑयली हो जाते हैं.

बार-बार बालों को छूना- हाथों की गंदगी और तेल बालों में जाकर उन्हें चिपचिपा बना देता है.

गलत शैंपू या कंडीशनर- हेवी प्रोडक्ट या ज्यादा कंडीशनर लगाने से स्कैल्प ऑयली हो सकता है.

हार्मोनल बदलाव- टीनएज, पीरियड्स या स्ट्रेस के कारण भी बाल जल्दी ऑयली हो जाते हैं.

ज्यादा तेल लगाना- रोज-रोज बालों में तेल लगाने से भी स्कैल्प चिपचिपा हो सकता है.

    ऑयली बालों का आसान इलाज
    माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल- सल्फेट-फ्री या ऑयली स्कैल्प के लिए बने शैंपू इस्तेमाल करें.

    सप्ताह में 2–3 बार बाल धोएं– बहुत ज्यादा या बहुत कम बाल धोना दोनों नुकसानदेह है.

    नींबू और दही का हेयर पैक- दही में नींबू मिलाकर 20 मिनट लगाएं, ऑयल कम होगा.

    एलोवेरा जेल– स्कैल्प पर एलोवेरा लगाने से ऑयल कंट्रोल होता है.

    संतुलित डाइट- पानी ज्यादा पिएं और जंक फूड कम करें.

    कब डॉक्टर से मिलें?
    अगर बहुत ज्यादा हेयर फॉल, खुजली या डैंड्रफ हो, तो स्किन स्पेशलिस्ट से सलाह जरूर लें.

    इसे भी पढ़े-TravelTips: बच्चों के साथ सफर में होने वाली परेशानी से बचने का आसान तरीका