Valentine Day Surprise Ideas: आज वैलेंटाइन डे का दिन प्यार करने वालों के लिए बेहद खास माना जाता है, इस दिन लोग अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए तरह-तरह के सरप्राइज प्लान करते हैं. अगर आप भी इस वैलेंटाइन डे को यादगार बनाना चाहते हैं, तो कुछ आसान और दिल छू लेने वाले आइडिया आपके रिश्ते में नई मिठास घोल सकते हैं.
क्यों खास है वैलेंटाइन डे?
हर साल 14 फरवरी को दुनियाभर में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है, माना जाता है कि यह दिन प्रेम और रिश्तों को मजबूत करने का प्रतीक है. इस मौके पर लोग अपने पार्टनर को गिफ्ट, मैसेज और सरप्राइज देकर प्यार का इजहार करते हैं.
पार्टनर के लिए परफेक्ट सरप्राइज आइडिया
हैंडरिटन लव लेटर– मोबाइल मैसेज की जगह अपने हाथों से लिखा पत्र दें, दिल की बातें पढ़कर पार्टनर इमोशनल हो जाएंगे.
कैंडल लाइट डिनर घर पर- घर की बालकनी या कमरे में कैंडल लाइट डिनर सजाएं, हल्का म्यूजिक और फेवरेट खाना शाम को खास बना देगा.
मेमोरी फोटो वीडियो- आपकी पुरानी तस्वीरों और वीडियो का छोटा सा स्लाइड शो बनाकर सरप्राइज दें.
सरप्राइज गिफ्ट बॉक्स- पार्टनर की पसंद की छोटी-छोटी चीजों से गिफ्ट बॉक्स तैयार करें.
लास्ट मिनट रोमांटिक डेट- किसी शांत कैफे या पार्क में छोटी सी डेट प्लान करें। साथ बिताया समय सबसे बड़ा गिफ्ट होता है.
सरप्राइज देते समय रखें ध्यान
पार्टनर की पसंद-नापसंद जरूर जानें, दिखावे से ज्यादा सच्चे प्यार पर ध्यान दें, छोटी-छोटी चीजों से बड़ा इमोशन बनता है.
ये भी पढ़े-LongDistance: कपल्स के लिए वैलेंटाइन डे के सीक्रेट आइडियाज

























