ParentingTips: बच्चों के लिए टीकाकरण (Vaccination) बेहद जरूरी है, क्योंकि यह उन्हें कई गंभीर बीमारियों से बचाता है. हालांकि, वैक्सीन लगने के बाद हल्का बुखार, सूजन या इंजेक्शन वाली जगह पर दर्द होना आम बात है. डॉ. राकेश कुमार, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ (Pediatrician) के अनुसार, अधिकांश बच्चों में वैक्सीन के बाद हल्का बुखार या दर्द 24–48 घंटों में अपने आप ठीक हो जाता है. माता-पिता को घबराने की जरूरत नहीं, बस सही देखभाल जरूरी है.
‘Lahore 1947’ Release Date Announced: आमिर खान-सनी देओल पहली बार साथ
क्यों होता है बुखार और दर्द?
टीका शरीर में एंटीबॉडी बनाने की प्रक्रिया शुरू करता है. इसी कारण हल्का बुखार, चिड़चिड़ापन या इंजेक्शन वाली जगह पर सूजन हो सकती है.
एक्सपर्ट गाइड: कैसे रखें बच्चे को आराम में?
1. डॉक्टर की सलाह से दवा दें- अगर बुखार 100°F से ज्यादा हो, तो डॉक्टर द्वारा बताई गई पैरासिटामोल की सही खुराक दें, बिना सलाह के कोई दवा न दें.
2. ठंडी पट्टी करें- हल्के गुनगुने पानी की पट्टी से बच्चे का तापमान नियंत्रित करने में मदद मिलती है, बहुत ठंडे पानी का इस्तेमाल न करें.
3. इंजेक्शन वाली जगह पर ध्यान दें- उस जगह को साफ और सूखा रखें, हल्की सूजन या दर्द सामान्य है, लेकिन ज्यादा लालिमा या पस दिखे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.
4. बच्चे को हाइड्रेट रखें- स्तनपान कराने वाली मां बच्चे को बार-बार दूध पिलाएं। बड़े बच्चों को पानी या तरल पदार्थ दें.
5. आराम करने दें- टीकाकरण के बाद बच्चे को पर्याप्त आराम दें। ज्यादा खेलने या थकाने वाली गतिविधियों से बचाएं.
कब तुरंत डॉक्टर से मिलें?
102°F से ज्यादा बुखार, लगातार रोना या सुस्ती, दौरे (Fits), सांस लेने में दिक्कत, तेज एलर्जी (रैश, सूजन), ये लक्षण गंभीर रिएक्शन का संकेत हो सकते हैं और तुरंत चिकित्सा सहायता की जरूरत होती है.
ये भी पढ़े-DoctorExpert: महिलाओं के लिए प्रेग्नेंसी से पहले ये 5 टेस्ट करें























