Pregnancy planning tips: मां बनना हर महिला के जीवन का खास पल होता है, लेकिन स्वस्थ गर्भावस्था के लिए पहले से तैयारी करना बेहद जरूरी है. डॉ. नेहा शर्मा, वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ (Gynecologist) के अनुसार, प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले कुछ जरूरी मेडिकल टेस्ट करवा लेने से मां और बच्चे दोनों की सेहत सुरक्षित रहती है.
BrainHemorrhageSymptoms: ब्रेन हैमरेज से पहले शरीर देता है ये चेतावनी संकेत
ये 5 टेस्ट करें
1. ब्लड टेस्ट (Complete Blood Count – CBC)
यह टेस्ट शरीर में हीमोग्लोबिन, इंफेक्शन और एनीमिया की स्थिति का पता लगाता है, एनीमिया गर्भावस्था में जटिलताएं बढ़ा सकता है, इसलिए पहले से जांच जरूरी है.
2. ब्लड ग्रुप और Rh फैक्टर टेस्ट
अगर मां और पिता का Rh फैक्टर अलग है, तो गर्भावस्था में समस्या हो सकती है, इस स्थिति में डॉक्टर पहले से जरूरी दवाएं और इंजेक्शन की सलाह देते हैं.
3. थायरॉइड फंक्शन टेस्ट
थायरॉइड हार्मोन असंतुलन से गर्भधारण में दिक्कत और बच्चे के विकास पर असर पड़ सकता है, इसलिए TSH स्तर की जांच जरूरी मानी जाती है.
4. ब्लड शुगर टेस्ट
डायबिटीज या हाई ब्लड शुगर होने पर गर्भावस्था में जोखिम बढ़ सकता है, प्रेग्नेंसी से पहले शुगर लेवल कंट्रोल में होना चाहिए.
5. संक्रमण संबंधी टेस्ट (HIV, हेपेटाइटिस B, रुबेला)
कुछ संक्रमण गर्भ में पल रहे शिशु के लिए खतरनाक हो सकते हैं, समय रहते जांच और वैक्सीनेशन से जोखिम कम किया जा सकता है.
डॉक्टर की अतिरिक्त सलाह
फोलिक एसिड सप्लीमेंट शुरू करें, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम अपनाएं, धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं, किसी पुरानी बीमारी की जानकारी डॉक्टर को जरूर दें.
ये भी पढ़े-HealthTips: अचानक भूख कम होने पर क्या करें? जानिए डॉक्टर की राय























