Advertisement

ValentineWeekTravel: वैलेंटाइन वीक पर घूमने के लिए परफेक्ट जगहें

Valentine Week trip ideas

ValentineWeekTravel: वैलेंटाइन वीक प्यार का जश्न मनाने का खास मौका होता है, ऐसे में अगर इस दौरान पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान हो, तो रिश्ते में नई ताजगी आ जाती है. वैलेंटाइन वीक पर छोटी लेकिन रोमांटिक ट्रिप कपल्स के बीच बॉन्डिंग को और मजबूत बनाती है. भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जो इस मौके के लिए परफेक्ट मानी जाती हैं.

http://Shivratri-Mahashivratri: 12 शिवरात्रि और 1 महाशिवरात्रि, फर्क क्या है?

ये हैं वैलेंटाइन वीक घूमने की जगहें

1. मनाली – बर्फ, पहाड़ और रोमांस: हिमाचल प्रदेश की मनाली वैलेंटाइन वीक के दौरान कपल्स की पहली पसंद रहती है. बर्फ से ढके पहाड़, ठंडी हवाएं और खूबसूरत कैफे रोमांटिक माहौल बना देते हैं. स्नोफॉल और साथ बिताया वक्त इस ट्रिप को यादगार बना देता है.

2. उदयपुर – झीलों का शहर: राजस्थान का उदयपुर अपने महलों, झीलों और रॉयल फील के लिए जाना जाता है. लेक पिचोला में बोट राइड और सनसेट व्यू कपल्स के लिए खास अनुभव देता है.

3. गोवा – बीच और मस्ती: अगर आप रोमांस के साथ मस्ती भी चाहते हैं, तो गोवा बेस्ट ऑप्शन है. बीच वॉक, कैंडल लाइट डिनर और नाइटलाइफ वैलेंटाइन वीक को स्पेशल बना देती है.

4. शिमला – सुकून और खूबसूरती: शिमला उन कपल्स के लिए परफेक्ट है, जो शांति और सुकून चाहते हैं, माल रोड पर टहलना, ठंडी शाम और पहाड़ी नज़ारे रोमांटिक फील देते हैं.

5. केरल – नेचर और प्यार का संगम: केरल की बैकवाटर हाउस बोट, हरियाली और शांत वातावरण कपल्स के बीच खास कनेक्शन बनाता है, वैलेंटाइन वीक पर यहां बिताया गया समय बेहद सुकून भरा होता है.

इसे भी पढ़े-TravelTips: पहली बार विदेश जा रहे हैं? ये 5 बातें जान लीं तो टेंशन खत्म