ValentineDayGifts: वैलेंटाइन डे प्यार और रिश्तों को खास बनाने का दिन माना जाता है, 7इस दिन पार्टनर को गिफ्ट देकर अपनी भावनाएं जताने की परंपरा है, लेकिन रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स का कहना है कि गलत गिफ्ट का चुनाव रिश्ते में कड़वाहट और गलतफहमी पैदा कर सकता है, कई बार अच्छे इरादे से दिया गया तोहफा भी नकारात्मक संदेश दे देता है.
PunjabNationalBankJobs: बंपर भर्ती! 5138 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन शुरू
ये गिफ्ट रिश्ते के लिए बन सकते हैं खतरा
बहुत सस्ता या जल्दबाज़ी में खरीदा गिफ्ट: इससे पार्टनर को यह महसूस हो सकता है कि आप रिश्ते को गंभीरता से नहीं ले रहे.
वजन घटाने या फिटनेस से जुड़े गिफ्ट्स: जैसे डाइट प्रोडक्ट्स या जिम पास, ये अनजाने में बॉडी शेमिंग का संकेत दे सकते हैं.
बहुत पर्सनल चीजें, जब रिश्ता नया हो: परफ्यूम, कपड़े या एक्सेसरीज़ तभी दें जब आप पार्टनर की पसंद को अच्छे से जानते हों.
पैसों से जुड़ा तोहफा: कैश या उधार से जुड़ी चीजें रोमांस की जगह औपचारिकता दिखाती हैं.
री-गिफ्ट किया हुआ सामान: पुराना या इस्तेमाल किया हुआ गिफ्ट रिश्ते में भरोसा तोड़ सकता है.
एक्सपर्ट क्या कहते हैं?
रिलेशनशिप काउंसलर डॉ. शिल्पा अरोड़ा के अनुसार, वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट से ज्यादा उसकी भावना मायने रखती है, ऐसा कोई भी तोहफा, जो सामने वाले को कमतर महसूस कराए, रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकता है.
सही गिफ्ट कैसे चुनें?
पार्टनर की पसंद और इमोशन्स को समझें, गिफ्ट के साथ पर्सनल नोट या मैसेज जरूर जोड़ें, महंगे तोहफे से ज्यादा सच्ची कोशिश पर ध्यान दें.
यह भी पढ़े-ValentineDay: पर गर्लफ्रेंड रूठ गई? ये 5 ट्रिक्स काम आएंगी


























