ValentineWeekTravel: वैलेंटाइन डे नजदीक आते ही कपल्स के बीच रोमांटिक ट्रिप प्लान करने का क्रेज बढ़ जाता है, रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर, अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए सही डेस्टिनेशन का चुनाव बेहद जरूरी होता है. अगर आप भी इस वैलेंटाइन अपने प्यार को खास एहसास देना चाहते हैं, तो ये 7 जगहें आपकी ट्रिप को सुपर रोमांटिक बना सकती हैं.
T20 WC 2026: IND vs PAK मैच होगा या नहीं? ICC-PCB की मीटिंग, पाक लेगा अंतिम फैसला
ये हैं 7 जगहें
1. मनाली (हिमाचल प्रदेश)
बर्फ से ढकी पहाड़ियां, ठंडी हवा और शांत माहौल मनाली कपल्स के लिए हमेशा पहली पसंद रहा है, यहां की वादियां रोमांस को और गहरा बना देती हैं.
2. उदयपुर (राजस्थान)
झीलों का शहर उदयपुर अपनी रॉयल फील और खूबसूरत सनसेट के लिए जाना जाता है, लेक पिचोला में बोट राइड कपल्स के लिए खास अनुभव बन सकती है.
3. गोवा
बीच, सनसेट और नाइटलाइफ गोवा रोमांस और मस्ती का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है, यहां कपल्स सुकून और एंटरटेनमेंट दोनों का मज़ा ले सकते हैं.
4. दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल)
चाय के बागान, ठंडा मौसम और कंचनजंघा का नजारा दार्जिलिंग वैलेंटाइन ट्रिप के लिए बेहद रोमांटिक डेस्टिनेशन है.
5. कूर्ग (कर्नाटक)
हरियाली, कॉफी प्लांटेशन और शांत वातावरण कूर्ग को कपल्स के लिए आइडियल बनाता है, यहां की नेचर रोमांस को और खास बना देती है.
6. जयपुर (राजस्थान)
पिंक सिटी जयपुर इतिहास, संस्कृति और रॉयल रोमांस का शानदार मेल है, किले और हवेलियां ट्रिप को यादगार बना देती हैं.
7. एलेप्पी (केरल)
बैकवॉटर, हाउसबोट और हरियाली एलेप्पी सुकून और रोमांस दोनों के लिए मशहूर है, हाउसबोट में बिताया गया वक्त कपल्स के लिए बेहद खास माना जाता है.
क्या कहते हैं ट्रैवल एक्सपर्ट
ट्रैवल एक्सपर्ट्स के मुताबिक वैलेंटाइन ट्रिप के लिए ऐसी जगह चुननी चाहिए जहां भीड़ कम हो और कपल्स को एक-दूसरे के साथ समय बिताने का पूरा मौका मिले.
इसे भी पढ़े-Chocolate Day2026: पार्टनर का मूड बनाना है? भेज दें ये चॉकलेटी शायरी!


























