Chocolate Day Wishes: वैलेंटाइन वीक में Chocolate Day प्यार का वो मीठा मौका होता है, जब छोटी-सी चॉकलेट भी रिश्ते में बड़ी मुस्कान ला देती है. हर साल 9 फरवरी को मनाए जाने वाले इस खास दिन पर कपल्स अपने जज़्बात शब्दों और मिठास के साथ जाहिर करते हैं. अगर आप भी अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराना चाहते हैं, तो चॉकलेट के साथ भेजी गई एक प्यारी-सी शायरी या मैसेज उनका मूड बना सकता है.
Sandeep Vanga से झगड़े के बाद ‘Spirit’ से बाहर हुए Prakash Raj! Prabhas भी नाराज
क्यों खास है Chocolate Day
चॉकलेट सिर्फ मिठास नहीं, बल्कि केयर और अफेक्शन का सिंबल भी है, यह दिन कपल्स को अपने रिश्ते में मिठास घोलने और प्यार को नए अंदाज में एक्सप्रेस करने का मौका देता है.
Chocolate Day पर भेजें ये चॉकलेटी शायरी
1. तेरी मुस्कान भी चॉकलेट जैसी मीठी लगती है,
हर दिन तेरे साथ वैलेंटाइन सा लगता है।
2. चॉकलेट क्या दूँ तुझे, तू खुद ही मेरी स्वीट सी आदत है,
तेरे बिना हर खुशी अधूरी सी लगती है।
3. जैसे चॉकलेट के बिना दिन अधूरा है,
वैसे ही तेरे बिना मेरा हर पल सूना है।
4. थोड़ी-सी चॉकलेट, थोड़ा-सा प्यार,
बस इतना ही काफी है, जब हो तेरा साथ हर बार।
5. चॉकलेट डे है आज, इज़हार करने का बहाना है,
तू मेरी ज़िंदगी की सबसे मीठी कहानी है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
रिलेशनशिप काउंसलर मानते हैं कि शब्दों की मिठास और छोटे-छोटे जेस्चर रिश्ते को मजबूत बनाते हैं, खास दिनों पर दिल से भेजा गया मैसेज पार्टनर को इमोशनली और ज्यादा करीब लाता है.
ये भी पढ़े-ValentineDayTrip: वैलेंटाइन डे पर छुट्टी? जयपुर की ये जगहें बना देंगी दिन खास


























