Advertisement

‘Border 2’ के बाद अब Kill करेंगे Sunny Deol! अगली फिल्म होगा होगा एक्शन का तूफ़ान

After 'Border 2,' Sunny Deol will now kill! His next film will be a storm of action.

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल एक बार फिर दमदार एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल ‘किल’ फिल्म के डायरेक्टर निखिल नागेश भट्ट के साथ नई एक्शन फिल्म करने की तैयारी में हैं। यह फिल्म बड़े पैमाने की एक्शन एंटरटेनर बताई जा रही है, हालांकि इसके टाइटल और बाकी डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं।

‘Border 2’ की सफलता के बाद नया प्रोजेक्ट

सनी देओल इन दिनों ‘बॉर्डर 2’ की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने रिलीज के करीब 15 दिनों में दुनियाभर में लगभग 407 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी बीच उनके नए एक्शन प्रोजेक्ट की खबर ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

निखिल नागेश भट्ट के साथ पहली बार काम

बताया जा रहा है कि सनी देओल और निखिल नागेश भट्ट पहली बार साथ काम करेंगे। निखिल इससे पहले फिल्म ‘किल’ से चर्चा में आए थे, जिसमें जबरदस्त एक्शन और अलग अंदाज देखने को मिला था। ऐसे में दोनों का साथ आना बड़े एक्शन प्रोजेक्ट की उम्मीद जगा रहा है।

नए अंदाज में दिखेंगे सनी देओल

सूत्रों के मुताबिक यह फिल्म जमीन से जुड़ी और रियलिस्टिक एक्शन स्टाइल में बनाई जाएगी। कहा जा रहा है कि सनी देओल इसमें बिल्कुल नए अवतार में नजर आएंगे और फिल्म की शूटिंग इसी साल के दूसरे हाफ में शुरू हो सकती है।

एक और फिल्म ‘इक्का’ भी चर्चा में

सनी देओल की एक और अपकमिंग फिल्म ‘इक्का’ भी चर्चा में है, जो कोर्टरूम ड्रामा बताई जा रही है। इसमें अक्षय खन्ना भी नजर आएंगे और इसके ओटीटी रिलीज की योजना बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें – कैसे बनेगी Hrithik Roshan की ‘Krrish 4’? 500 करोड़ को लेकर फंसा मामला