मुंबई: Bollywood की मोस्ट अवेटेड सुपरहीरो फिल्म ‘Krrish 4’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट ही इसकी राह में सबसे बड़ी अड़चन बन गया है। अभिनेता ऋतिक रोशन फिल्म को बड़े स्तर पर बनाना चाहते हैं, जबकि निर्माता आदित्य चोपड़ा बजट को सीमित रखने के पक्ष में हैं।
500 करोड़ vs 350 करोड़ का विवाद
खबरों के अनुसार ऋतिक रोशन चाहते हैं कि ‘कृष 4’ लगभग 500 करोड़ रुपये के भारी बजट में बने, ताकि फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुपरहीरो फिल्म जैसा स्केल दिया जा सके। वहीं आदित्य चोपड़ा का मानना है कि फिल्म का बजट करीब 350 करोड़ रुपये होना चाहिए। इसी मतभेद के कारण प्रोजेक्ट फिलहाल आगे नहीं बढ़ पा रहा है।
ऋतिक का डबल रोल – एक्टर और डायरेक्टर
बताया जा रहा है कि ‘कृष 4’ ऋतिक रोशन के लिए खास फिल्म होगी, क्योंकि वे इसमें अभिनय के साथ-साथ निर्देशन भी करने वाले हैं। यही वजह है कि फिल्म के हर पहलू को लेकर वे बेहद सजग हैं और बड़े विज़न के साथ इसे बनाना चाहते हैं।
फिलहाल टल सकती है फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक बजट विवाद के चलते फिल्म फिलहाल ठंडे बस्ते में चली गई है और इसके 2027 तक टलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि ऋतिक दूसरे स्टूडियो से बातचीत और स्क्रिप्ट पर फिर से काम करने की तैयारी में भी हैं।
‘कृष’ फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता को देखते हुए फैंस लंबे समय से चौथे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बजट को लेकर सहमति बनने तक फिल्म की शूटिंग शुरू होना मुश्किल नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें – Ghaziabad: नौकर की हत्या, एक्शन में पुलिस – आरोपी समेत हथियार बरामद


























