ValentineDayTrip: अगर इस बार वैलेंटाइन डे पर छुट्टी पड़ रही है और आप जयपुर में हैं, तो यह मौका आपके लिए किसी तोहफे से कम नहीं. पिंक सिटी अपनी ऐतिहासिक धरोहर, खूबसूरत नजारों और रोमांटिक माहौल के लिए जानी जाती है, ऐसे में कपल्स, नवविवाहित जोड़े और यहां तक कि दोस्त भी इस दिन को यादगार बना सकते हैं. आइए जानते हैं जयपुर की उन खास जगहों के बारे में, जहां वैलेंटाइन डे का मज़ा दोगुना हो जाएगा.
शराबी ने पहले अपनी मां को मारा अब पत्नी की हत्या
जयपुर में घूमने की बेस्ट जगह
नाहरगढ़ किला: नाहरगढ़ किला जयपुर की सबसे रोमांटिक जगहों में से एक माना जाता है, यहां से दिखने वाला सूर्यास्त और पूरे शहर का नज़ारा कपल्स के लिए परफेक्ट है. वैलेंटाइन डे पर यहां बिताए पल लंबे समय तक याद रहेंगे.
जल महल: मान सागर झील के बीच स्थित जल महल फोटोशूट और शांत समय बिताने के लिए बेहतरीन जगह है। सुबह या शाम का समय यहां सबसे खास माना जाता है.
सेंट्रल पार्क: अगर आप शोर-शराबे से दूर सुकून भरे पल चाहते हैं, तो सेंट्रल पार्क एक अच्छा विकल्प है हरियाली, खुली हवा और लंबी वॉक वैलेंटाइन डे को खास बना देती है.
आमेर फोर्ट: इतिहास और रोमांस का अनोखा संगम देखने के लिए आमेर किला बेस्ट है, यहां की वास्तुकला और नज़ारे कपल्स को खास अनुभव देते हैं.
जवाहर सर्कल गार्डन: एशिया के सबसे बड़े सर्कुलर पार्कों में शामिल जवाहर सर्कल गार्डन युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है, यहां शाम के समय माहौल और भी रोमांटिक हो जाता है.
रूफटॉप कैफे और रेस्टोरेंट: जयपुर के रूफटॉप कैफे जैसे एमआई रोड और सी-स्कीम इलाके में मौजूद कैफे वैलेंटाइन डे पर खास सजावट और कैंडल लाइट डिनर की सुविधा देते हैं.
घूमने से पहले रखें ये बातें
भीड़ से बचने के लिए समय पहले तय करें, सुरक्षा और नियमों का पालन करें, अपने बजट के अनुसार प्लान बनाएं.
इसे भी पढ़े-EyebrowCare: आईब्रो में डैंड्रफ? ये 5 घरेलू नुस्खे तुरंत देंगे असर


























