Advertisement

बड़े पर्दे पर लौट रहा ‘Mirzapur’ का भौकाल — रिलीज डेट फाइनल

Mirzapur returns to the big screen – release date finalized

ओटीटी की दुनिया में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल करने वाली वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब फिल्म के रूप में सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार है। मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

मेकर्स के मुताबिक ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने Excel Entertainment के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रिलीज डेट बताते हुए मेकर्स ने संकेत दिया कि अब कालीन भैया और गुड्डू पंडित का “भौकाल” बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा।

क्या खास होगा फिल्म में?

  • ओटीटी की सुपरहिट सीरीज अब फिल्म फॉर्मेट में
  • फैंस को बड़े पर्दे पर दमदार गैंगस्टर ड्रामा देखने मिलेगा
  • कालीन भैया और गुड्डू पंडित जैसे चर्चित किरदार फिर लौटेंगे

फैंस में जबरदस्त क्रेज

‘मिर्जापुर’ पहले ही अपनी कहानी, डायलॉग और किरदारों की वजह से कल्ट फॉलोइंग बना चुकी है। ऐसे में फिल्म वर्जन की घोषणा से दर्शकों की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है और रिलीज डेट का इंतजार अब और तेज हो गया है।

यह भी पढ़ें – Rajpal Yadav को जाना होगा जेल! जानिए क्या है मामला?