Advertisement

“कुछ देशों के गैंगस्टर भी लगे हुए हैं” Kapil Sharma ने Lawrence Bishnoi पर किया कटाक्ष

“Gangsters from some countries are also involved” Kapil Sharma takes a dig at Lawrence Bishnoi

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने हाल ही में नेटफ्लिक्स के “व्हाट नेक्स्ट” इवेंट के दौरान गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके गिरोह पर तंज कसा, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चा तेज़ हो गई है। कपिल ने अपने मशहूर अंदाज़ में यह बात तब कही जब कार्यक्रम में मज़ाक़ उड़ाते-उड़ाते स्थिति थोड़ी गंभीर हो गई थी।

इवेंट में क्या हुआ?

नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट प्रमुख मोनिका शेरगिल ने कपिल शर्मा के साथ मंच पर बात करते हुए मज़ाक में कहा कि उन्हें “भारत समेत कई देशों की निगाहें कपिल पर हैं”. इसपर कपिल ने हँसते हुए जवाब दिया कि “आजकल एक-दो देशों के गैंगस्टर भी उन पर नजर रख रहे हैं।” उनके इस कटाक्ष का इशारा लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर माना जा रहा है। बाद में कपिल ने वीडियोग्राफरों से कहा कि इसे काट देना, लेकिन उन्हें बाद में पता चला कि यह इवेंट लाइव है।

क्यों है यह मामला चर्चा में?

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम पहले भी तब सुर्खियों में आया था जब कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने कनाडा के सरे शहर में अपना “कैप्स कैफे” खोला। पिछले साल चार महीनों के भीतर इस रेस्टोरेंट पर तिन बार गोलियाँ चलाई गईं और गैंग के सहयोगियों ने सोशल मीडिया के ज़रिये इन हमलों की जिम्मेदारी ली थी, जिससे सुरक्षा की चिंता बढ़ी थी।

कपिल का शो और फिल्में

वहीं एक्टिंग और कॉमेडी के फ़ील्ड में कपिल शर्मा इन दिनों अपने शो “द ग्रेट इंडियन कपिल शो” के अगले सीज़न को लेकर चर्चा में हैं, जिसे नेटफ्लिक्स ने 2026 के अपने प्रोजेक्ट्स में शामिल किया है। इसके अलावा वे “किस किसको प्यार करूँ 2” जैसी फिल्मों में भी सामने आए हैं।

लॉरेंस बिश्नोई एक कुख्यात गिरोह नेता हैं जिनका नाम कई हाई-प्रोफाइल मामलों और धमकियों से जुड़ा रहा है, और उनके गिरोह पर विभिन्न देशों में गृह सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी भी है।

यह भी पढ़ें – ‘Dhurandhar’ और ‘Laapataa Ladies’ के तुलना पर Ravi Kishan का चौकाने वाला बयान