मुंबई: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित स्पाई-एक्शन फिल्म धुरंधर 2 का टीज़र रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मच गई है। जहां एक तरफ रणवीर सिंह के फैंस उनके नए अवतार को लेकर उत्साहित हैं, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में दर्शकों ने टीज़र को लेकर नाराजगी भी जाहिर की है। कुछ यूज़र्स ने तो इसे सीधे-सीधे “धोखा” तक कह दिया है।
रणवीर सिंह का बदला हुआ अवतार
टीज़र में रणवीर सिंह हमजा उर्फ़ “Lyari के King” के रूप में नजर आते हैं। लंबे बाल, सख्त बॉडी लैंग्वेज और बेहद आक्रामक अंदाज़ में रणवीर का किरदार पहले पार्ट से कहीं ज़्यादा खतरनाक दिखाया गया है। मेकर्स ने साफ कर दिया है कि इस बार कहानी पूरी तरह हमजा के इर्द-गिर्द घूमेगी।
टीज़र की शुरुआत एक इंटेंस ट्रेनिंग सीक्वेंस से होती है, जो यह दिखाता है कि हमजा अब सिर्फ मिशन पर जाने वाला एजेंट नहीं, बल्कि खुद एक ताकत बन चुका है।
टीज़र के करीब 20वें सेकंड पर एक ऐसा फ्रेम आता है, जिसने पूरे टीज़र की दिशा बदल दी। यह वही सीन है, जिसमें पहली फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना का किरदार बलूचों के बीच जाता हुआ दिखाया गया था।
अब उसी सीन को धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के साथ दोहराया गया है। इस बदलाव को लेकर दर्शकों का एक वर्ग नाराज है और कह रहा है कि —
“पुरानी फिल्म के सीन को बस नए एक्टर के साथ दोहरा दिया गया है।”
‘नया कुछ नहीं है’ — जनता का गुस्सा
टीज़र सामने आते ही सोशल मीडिया पर #Dhurandhar2 ट्रेंड करने लगा, लेकिन वजह तारीफ से ज्यादा आलोचना रही। कई यूज़र्स ने लिखा कि टीज़र में वही पुराना टेम्पलेट, वही डायलॉग टोन और वही विजुअल फील दोहराई गई है।
कुछ फैंस का मानना है कि मेकर्स ने जानबूझकर हाइप बनाई, लेकिन टीज़र में कहानी को लेकर कुछ नया नहीं दिखाया।
आदित्य धर पर फूटा गुस्सा
फिल्म के निर्देशक आदित्य धर भी जनता के निशाने पर आ गए हैं। सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने कहा कि —
“टीज़र सिर्फ हाइप बेच रहा है”
“पहली फिल्म की सफलता को कैश किया जा रहा है”
“सीक्वल में इनोवेशन की कमी दिख रही है”
हालांकि, कुछ दर्शकों का यह भी कहना है कि यह सिर्फ टीज़र है और असली कहानी ट्रेलर में सामने आएगी।
टीज़र का दमदार डायलॉग
टीज़र का अंत रणवीर सिंह के एक भारी-भरकम डायलॉग से होता है —
“ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।”
इस डायलॉग को जहां कुछ लोगों ने तालियां बजाकर सराहा, वहीं कुछ ने इसे “ओवरड्रामेटिक” बताया।
रिलीज़ डेट और आगे की उम्मीदें
मेकर्स पहले ही कन्फर्म कर चुके हैं कि धुरंधर 219 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म को पैन-इंडिया लेवल पर रिलीज़ किया जाएगा और मेकर्स को उम्मीद है कि ट्रेलर और फिल्म रिलीज़ के साथ नकारात्मक माहौल पॉजिटिव में बदलेगा।