Advertisement

‘बॉर्डर 2’ की रिलीज पर सुनील शेट्टी ने बेटे अहान के लिए लिखा भावुक संदेश

Suniel Shetty pens an emotional message for son Ahan on the release of 'Border 2'

आज सनी देओल-स्टारर ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। यह फिल्म 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ की अगली कड़ी है और खास बात यह है कि इस बार फिल्म में सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

बॉर्डर फ्रेंचाइजी से जुड़े इस खास मौके पर वरिष्ट अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद भावनात्मक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी भावनाओं को शब्दों में बखूबी बयां किया।

सुनील शेट्टी का संदेश

सुनील शेट्टी ने अपने पोस्ट में लिखा कि उनके लिए ‘बॉर्डर’ सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, बल्कि यह उनकी ज़िम्मेदारी बन गई थी — एक ऐसी जिम्मेदारी जिसे उन्होंने सालों तक निभाया। उन्होंने कहा कि आज अहान को वर्दी में देखकर उनके पुराने यादें ताज़ा हो गईं, लेकिन ये सिर्फ यादें नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, बलिदान और साहस की सीख भी हैं।

उन्होंने आगे लिखा:

“सीमा वह जगह नहीं है जहाँ देश खत्म होता है — यह वह जगह है जहाँ साहस शुरू होता है। कुछ कहानियां स्क्रीन पर खत्म नहीं होतीं, वे पूरे देश के दिल में बस जाती हैं।”

सुनील शेट्टी ने यह भी बताया कि यह फिल्म युद्ध की शोभा दिखाने के लिए नहीं, बल्कि शांति के महत्व की याद दिलाने के लिए है।

अहान का जवाब

पोस्ट पर अहान शेट्टी ने भी अपने पिता को प्यार भरा जवाब दिया और लिखा “लव यू पापा”, जो दोनों के बीच की घनिष्ठता को दर्शाता है।

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के बारे में

फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है और इसे अनुराग सिंह ने निर्देशित किया है।

यह भी पढ़ें – ‘जय हो’ किसका गाना? AR रहमान Vs सुखविंदर विवाद पर राम गोपाल वर्मा की एंट्री