Parenting Tips: बच्चों में जिद करना एक आम बात है, लेकिन जब यह आदत बार-बार दिखती है, तो माता-पिता के लिए यह तनावपूर्ण हो सकता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, सही रणनीति अपनाकर बच्चे की जिद पर आसानी से काबू पाया जा सकता है.
Parenting Coach, डॉ. पल्लवी राव चतुर्वेदी का कहना है कि बच्चों में जिद का कारण अक्सर उनकी भावनाओं को व्यक्त करने का तरीका होता है. बच्चे चाहते हैं कि उनकी बात सुनी जाए और उनकी पसंद को माना जाए, जब उन्हें बार-बार नकारा जाता है, तो वे जिद करने लगते हैं,” अंजली मेहरा बताती हैं.
Veer Bal Diwas: क्या आप जानते हैं वीर बाल दिवस क्यों मनाया जाता है?
बच्चे की जिद पर काबू पाने के आसान तरीके
धैर्य रखें: जिद्दी बच्चे के सामने गुस्सा या चिल्लाना समस्या को बढ़ा सकता है, शांत रहकर बात करना बहुत जरूरी है.
बच्चे को विकल्प दें: सीधे “ना” कहने की बजाय उसे दो विकल्प दें। उदाहरण: “क्या तुम नीले शर्ट पहनोगे या लाल?” इससे बच्चे को खुद फैसला लेने का मौका मिलता है.
सकारात्मक प्रोत्साहन: बच्चे की अच्छी आदतों और समझदारी की तारीफ करें। इससे वह सकारात्मक व्यवहार को अपनाने लगेगा.
समझें जिद का कारण: कभी-कभी जिद सिर्फ ध्यान पाने के लिए होती है। ऐसे में बच्चे की भावनाओं को समझना जरूरी है.
नियम और सीमाएं तय करें: स्पष्ट नियम बनाएं और उन्हें प्यार से लागू करें। इससे बच्चे को पता चलता है कि किन बातों में जिद काम नहीं आएगी.
यह भी पढ़े-LoveTips: पार्टनर को मनाने के 10 आसान तरीके जानिए

























