Advertisement

रील में कैद हुआ बाइक चोर! युवती के सोशल मीडिया वीडियो से खुल सकती है चोरी की गुत्थी

रील में कैद हुआ बाइक चोर!

कुशीनगर: kushinagar bike theft उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

यहां बाइक चोरी की एक घटना के बाद चोर की पहचान का सुराग किसी सीसीटीवी कैमरे से नहीं|

बल्कि एक युवती की सोशल मीडिया रील से मिला है।

वायरल वीडियो अब पुलिस जांच में अहम कड़ी बन सकता है।

खेत गया युवक, लौटने पर गायब मिली बाइक

kushinagar bike theft जानकारी के अनुसार, मामला बोधी छपरा गांव का है।

एक युवक अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर खेत की ओर गया था।

कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो उसकी बाइक मौके से गायब थी।

काफी तलाश के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला।

इसके बाद पीड़ित ने हनुमानगंज थाने पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

युवती की रील में दिखा संदिग्ध

इसी दौरान गांव की एक युवती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक रील अपलोड की।

जब गांव के लोगों ने वीडियो देखा तो उसमें एक व्यक्ति चोरी हुई बाइक लेकर जाता हुआ दिखाई दिया।

वीडियो सामने आते ही गांव में चर्चा शुरू हो गई और लोगों ने इसे बाइक चोरी की घटना से जोड़कर देखना शुरू कर दिया।

पुलिस वायरल वीडियो की कर रही जांच

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वायरल रील को भी जांच के दायरे में लिया है।

पुलिस वीडियो के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान करने और पूरे मामले की सच्चाई का पता लगाने में जुटी हुई है।

यदि वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति वही निकला, तो यह रील मामले के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

इलाके में चर्चा का विषय बनी घटना

फिलहाल यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

लोगों का कहना है कि जिस चोर ने चोरी की योजना बनाई होगी|

उसने शायद कभी नहीं सोचा होगा कि उसकी पूरी करतूत किसी की सामान्य सोशल मीडिया रील में कैद हो जाएगी।

रिपोर्ट: आनंद सिंह, खड्डा (कुशीनगर)

Kamlesh Chaudhary Encounter: कौन था कटरा गैंग का आरोपी?

Atiq Ahmed Property बिजनौर में 168 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

Fatty Liver के लक्षण के बढ़ते मामले: क्या आपकी ये छोटी-छोटी आदतें बन रही हैं बीमारी की वजह?