HolikaDahan2026: फाल्गुन पूर्णिमा की रात पूरे देश में होलिका दहन की परंपरा निभाई जाती है, रंगों की होली से एक दिन पहले जलने वाली यह अग्नि केवल एक रस्म नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक मानी जाती है. आइए जानते हैं कि आखिर होलिका क्यों जलाई जाती है और इसके पीछे क्या रहस्य है?
http://PradoshVrat2026: मार्च का पहला प्रदोष व्रत आज, भूलकर भी न करें ये गलती
पौराणिक कथा से जुड़ा रहस्य
होलिका दहन की कहानी भगवान भगवान विष्णु के परम भक्त प्रह्लाद और उसके पिता हिरण्यकश्यप से जुड़ी है. कथा के अनुसार, हिरण्यकश्यप स्वयं को भगवान मानने लगा था और चाहता था कि सभी उसकी पूजा करें, लेकिन उसका पुत्र प्रह्लाद भगवान विष्णु का भक्त था, यह बात हिरण्यकश्यप को स्वीकार नहीं थी.
उसने कई बार प्रह्लाद को मारने का प्रयास किया, लेकिन हर बार वह बच गया. आखिरकार हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका की मदद ली, जिसे अग्नि में न जलने का वरदान प्राप्त था. योजना के तहत होलिका प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठ गई. लेकिन चमत्कार हुआ भगवान विष्णु की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित बच गया और होलिका स्वयं अग्नि में जलकर भस्म हो गई.
क्या है होलिका दहन का संदेश?
होलिका दहन यह संदेश देता है कि अहंकार और अन्याय का अंत निश्चित है, सच्ची भक्ति और सत्य की हमेशा जीत होती है, बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली क्यों न लगे, अंत में अच्छाई विजयी होती है.
धार्मिक के साथ वैज्ञानिक मान्यता भी
कुछ विद्वानों के अनुसार, होलिका दहन का संबंध मौसम परिवर्तन से भी है. सर्दी के बाद बढ़ती गर्मी में वातावरण में मौजूद कीटाणुओं को नष्ट करने के लिए अग्नि प्रज्वलित करने की परंपरा रही है, इससे वातावरण शुद्ध होता है और स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभ मिलता है.
आज भी कायम है परंपरा
देश के अलग-अलग हिस्सों में होलिका दहन बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. लोग लकड़ी और उपलों से होलिका सजाते हैं, विधि-विधान से पूजा करते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं, होलिका दहन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन में सकारात्मकता, आस्था और नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश भी देता है.
यह भी पढ़े- Chardham Yatra: प्रदूषण बोर्ड की प्लास्टिक-मुक्त और स्वच्छ बनाने की है योजना


























