मुरादाबाद में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद, जहां एक रोडवेज बस ने टेंपो को टक्कर मार दी, अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन मेजर खुशबू पाटनी ने घटना स्थल पर जो देखा और महसूस किया, उसे सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किया।
Bihar News : बिहार में 5 IAS अफसरों का बड़ा ट्रांसफर—कौन कहां भेजा गया?
पार्टनर की Love भाषा समझना मुश्किल? ये 3 Tips कर देंगे आसान
घायलों की मदद न करना: खुशबू ने बताया कि हाईवे पर लोग चीख-चिल्ला रहे थे, लेकिन वहाँ मौजूद लोग घायलों की मदद नहीं कर रहे थे। उन्होंने खुद घायलों को उठाकर किनारे किया, जिससे उनके कपड़े खून से लथपथ हो गए।
एंबुलेंस आने में देरी का आरोप: उन्होंने एंबुलेंस को कॉल किया, लेकिन उनके अनुसार, एंबुलेंस को आने में डेढ़ घंटा लग गया। इस देरी के कारण लोग सड़क पर तड़पते रहे।
गर्लफ्रेंड के पैरेंट्स को पहली मुलाकात में कैसे जीतें? 3 टिप कमाल की
”सोचिए, डेढ़ घंटे तक लोग तड़पते रहे। अगर उन्हें समय पर इलाज मिल जाता तो कुछ लोगों की जान बच जाती।”
वीडियो बनाने पर नाराजगी: उन्होंने कहा कि जब उन्होंने घायलों और डेडबॉडी की मदद शुरू की, तो कुछ लड़के मदद करने के बजाय सिर्फ वीडियो बना रहे थे।”वहां दो से 3 खड़े लड़कों ने कोई मदद नहीं कि बल्कि वीडियो बना रहे थे। ये रवैया ठीक नहीं है। भारतीय नागरिक होने के नाते ये रवैया ठीक नहीं।”
मौत का अनुमान: उन्होंने बताया कि टेंपो में 12 से 13 लोग थे और उन्हें नहीं लगता कि उनमें से 2 से 3 लोग भी जिंदा बचे होंगे (जबकि खबर के अनुसार 6 की मौत हुई और 5 घायल हुए)।
गुड स्मार्टियन (Good Samaritan) बनने की अपील: उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मदद करने से न डरें कि उन पर पुलिस केस हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने अधिकार पता हैं और पहले हमेशा मदद करनी चाहिए, फिर प्रमाण के लिए रिकॉर्ड रखना चाहिए।
”आप डरिए मत कि आप पर पुलिस केस हो जाएगा… हमे हमेशा हेल्प करनी है। पहले हेल्प कीजिए फिर एज ए प्रूव के लिए हमे रिकॉर्ड रखना होगा।”
रिपोर्ट-बीपी उपाध्याय, सहारा समय, मुरादाबाद


























