Advertisement

प्रतियोगिता: बच्चों ने जोश, अनुशासन और प्रतिभा से किया सबको प्रभावित

गंगेश्वरी (अमरोहा)। कंपोजिट विद्यालय बुराबली में गुरुवार को न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर न्याय पंचायत बुराबली के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साह और जोश के साथ विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

गलत तरीके से बाल धोने से हो रहा है Hair Fall? ये हैं सही टिप्स

कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी गंगेश्वरी अनिल कुमार, टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव यशपाल सिंह, रामवीर सिंह एवं गौरव नागर द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया।

Bihar Election : नीतीश कुमार नहीं होंगे बिहार के CM? JDU का पोस्ट आया, फिर अचानक डिलीट!

खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि —“हमारे विद्यालयों के विद्यार्थियों में अपार प्रतिभा निहित है। खेल प्रतियोगिताएं न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को भी मजबूत करती हैं।”

ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह ब्लॉक मंत्री प्रदीप भाटी देवेंद्र शर्मा लोक उपाध्यक्ष गौरव नागर प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में शारीरिक शिक्षक राघवेंद्र सिंह मुखिया, दीपक कुमार एवं ऋषभ चौधरी (सिंटू) ने भूमिका निभाई। खेल संचालन में गौतम सिंह, अशोक, जसवीर सिंह, नीरज रानी, निधि, प्रियंका, देवेंद्र शर्मा, एआरपी संजीव मौर्य, संजय सिंह, मेहताबुद्दीन, संदीप सिंह, असलम, योगराज सिंह, दीपक कुमार बादल सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
🎯 प्राथमिक स्तर (बालक वर्ग)

50 मीटर दौड़: प्रथम – सूफियान बुराबली

100 मीटर दौड़: प्रथम – अयान cs बाँसका खुर्द

200 मीटर दौड़: प्रथम – अब्दुल समदा, cs बुराबली

लंबी कूद: प्रथम –सनद cs बुराबली

कबड्डी: cs बुराबली

खो-खो: कंपोजिट विद्यालय बुराबली

कुश्ती: मो. शह रान (कंपोजिट विद्यालय बंसका कला)

🎯 प्राथमिक स्तर (बालिका वर्ग)

50 मीटर दौड़: प्रथम –कामनि cs बुराबली

100 मीटर दौड़: प्रथम – अनुष्का ps हरनौटा

200 मीटर दौड़: प्रथम –फौजिया cs बुराबली

लंबी कूद: प्रथम – सावित्री, बुराबली

कबड्डी: प्राथमिक विद्यालय बुराबली

खो-खो: कंपोजिट विद्यालय बुराबली

🎯 उच्च प्राथमिक स्तर (बालक वर्ग)

100 मीटर दौड़: प्रथम – सौरभ, बुराबली

200 मीटर दौड़: प्रथम – सुमित, द्वितीय – राजू

400 मीटर दौड़: प्रथम – राजू

600 मीटर दौड़: प्रथम – निक्की कुमार, द्वितीय – अभिषेक

लंबी कूद: प्रथम – चमन, द्वितीय – सुमित

ऊंची कूद: प्रथम – निक्की, द्वितीय – अंकुश

गोला फेंक: प्रथम – रिहान, द्वितीय – चमन

चक्का फेंक: अभिषेक

🎯 उच्च प्राथमिक स्तर (बालिका वर्ग)

100 मीटर दौड़: प्रथम – शिवि,

200 मीटर दौड़: प्रथम – सलोचना,

400 मीटर दौड़: प्रथम – वंशिकका

600 मीटर दौड़: प्रथम – मुस्कान,

लंबी कूद: प्रथम – मोनी,

ऊंची कूद: प्रथम – मनताशा,

गोला फेंक: प्रथम – शिवांगी

प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को अतिथियों द्वारा मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
अंत में गौरव नागर ने सभी शिक्षकों, निर्णायकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि — “खेलों से जीवन में अनुशासन, दृढ़ता और सहयोग की भावना विकसित होती है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम दोनों की भावना प्रबल होती है।” कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।


इस मौके पर देवेंद्र शर्मा खेल प्रभारी गौतम सिंह जसवीर सिंह दीपक कुमार संजीव कुमार राघवेंद्र सिंह योगराज सिंह मेहताबुद्दीन संजय कुमार संजीव मौर्य प्रियंका जायसवाल नीरज नई निधि पूजा आकांक्षा शर्मा शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे।

वसीम राजा संवाददाता अमरोहा