Advertisement

Lakhisarai : लोन नहीं फँदा ! कैसे बचें Cyber फ्रॉड से!

लखीसराय: शनिवार को क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड (ग्रामीण कूटा) ने लखीसराय में वित्तीय जागरूकता अभियान चलाया। यह कार्यक्रम सामाजिक विकास योजना के तहत हुआ। मकसद था ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना। उन्हें लोन से जुड़ी सावधानियों के बारे में जानकारी देना।

Rail News : लखीसराय स्टेशन का नया लुक देख दंग रह जाएंगे, वंदे भारत एक्सप्रेस का हुआ विस्तार!

जिले भर से करीब 300 महिलाएं शामिल हुईं। इन्हें क्रेडिट स्कोर सुधारने, जरूरत से ज्यादा लोन लेने से बचने और साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीके बताए गए।

Munger : जब बारिश बनी तबाही… मुंगेर में विकास बह गया!

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण कूटा के डिविजनल मैनेजर विशाल कुमार सिंह ने की। दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ वरीय उपसमाहर्ता (बैंकिंग) रवि कुमार और कवैया थाना प्रभारी अमित कुमार ने किया।

Jamui : ये तो अल्लाह मियां की देन है…सुनिए नगर परिषद अध्यक्ष का बेतुका बयान!

विशेष सत्र में जोनल मैनेजर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीण कूटा माइक्रोफाइनेंस संस्था है। यह महिलाओं के समूह बनाकर उन्हें लघु व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित करती है। संस्था प्रशिक्षण देती है। साथ ही ब्याज रहित या कम ब्याज पर ऋण भी देती है।

Munger : अबकी बार मुंगेर की गन-गुंडई पर पूरी लगाम?

उन्होंने कहा कि संस्था सिर्फ आर्थिक मदद नहीं करती। यह अपने सदस्यों के हर सुख-दुख में साथ रहती है। सामाजिक विकास कार्यक्रम के तहत बाढ़ राहत सामग्री, छात्रवृत्ति, आंगनबाड़ी केंद्रों में सुविधाएं और स्वास्थ्य केंद्रों में उपकरण भी देती है।

Patna : 65 लाख मतदाता लापता? बिहार में वोटर लिस्ट पर बवाल, पूर्व IAS भी सूची से बाहर!

रवि कुमार ने महिलाओं को समय पर ऋण चुकाने की सलाह दी। बैंकिंग धोखाधड़ी से सतर्क रहने को कहा। थाना प्रभारी अमित कुमार ने साइबर अपराधों और उनसे बचाव के उपाय बताए।

Lakhisarai : 20% बच्चों में दृष्टि दोष, अभिभावकों के लिए बड़ी चेतावनी!

कार्यक्रम में एरिया मैनेजर सियाराम यादव, ओमप्रकाश कुमार, ब्रांच मैनेजर प्रवीण कुमार, सौरभ कुमार और ग्रामीण कूटा के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

Chhapra : सोना, चांदी, हीरे, बुलेट… गांजा से बना काला साम्राज्य

यह कार्यक्रम महिलाओं के लिए जानकारी से भरपूर रहा। यह दिखाता है कि माइक्रोफाइनेंस कंपनियां अगर सामाजिक जिम्मेदारी निभाएं, तो ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण में बड़ा बदलाव आ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *