Advertisement

Bihar News : बिहार महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरवत जहां फातिमा का इस्तीफा, टिकट न मिलने पर बोलीं— भीड़ के लिए महिलाएं चाहिए, कुर्सी पर नहीं!

बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सरवत जहां फातिमा ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में महिलाओं को संगठन मजबूत करने और भीड़ जुटाने के लिए तो आगे किया जाता है, लेकिन निर्णय-निर्माण और सत्ता की कुर्सी पर जगह नहीं दी जाती. सरवत जहां फातिमा ने कहा कि अब तक जितनी भी महिला प्रदेश अध्यक्ष बनीं, उन्हें चुनाव में टिकट मिला, लेकिन इस बार उन्हें टिकट नहीं दिया गया. यही उनकी नाराजगी और त्यागपत्र का मुख्य कारण है.

Bihar News : बिहार कांग्रेस में बवाल, पप्पू यादव जमीन पर बैठे, टिकट बंटवारे पर हंगामा — “टिकट चोर गद्दी छोड़” नारे!

सरवत के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 60 सीटों पर चुनाव लड़ा, जिनमें सिर्फ 5 महिलाओं को टिकट मिला.
उन्होंने कहा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष होने के नाते यह बेहद निराशाजनक है. महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का उद्देश्य एक बार फिर पूरा नहीं हो सका. मैं नैतिक रूप से स्वयं को जिम्मेदार मानते हुए इस्तीफा दे रही हूं.

Bihar News : बहू-बिटीया से संसद तक… और अब ‘पकड़ुआ मंत्री’? नेहा सिंह राठौर ने लगा दिया तड़का!

उन्होंने प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम पर कटाक्ष करते हुए कहा, महिलाओं की भीड़ मंच के सामने चाहिए, लेकिन कुर्सी पर महिलाएं नहीं चाहिए. उन्होंने दावा किया कि आज कांग्रेस सदन के अंदर महिला विहीन हो गई है, जबकि जमीन पर संघर्ष करने वाली महिला नेताओं को सिर्फ भीड़ जुटाने वाले साधन की तरह देखा जा रहा है.

Bihar News : CM रहे नीतीश… लेकिन कंट्रोल किसके हाथ में? जवाब चौंका देगा!

सरवत ने कहा, राहुल गांधी हमेशा नारी न्याय और आधी आबादी को पूरा हक देने की बात करते आए हैं, लेकिन बिहार कांग्रेस में इस सिद्धांत को लागू नहीं किया गया. उन्होंने यह भी कहा कि वह अल्पसंख्यक समुदाय से आती हैं, और इस बार उन्हें टिकट न देकर परंपरा से हटकर निर्णय लिया गया.