बिहार में राजनीतिक लड़ाई अपने चरम पर है. आरोप प्रत्यारोप के दौर में हर विधानसभा की ग्राउंड रिपोर्ट बता रहे हैं राजा बाबू.
ओबरा विधानसभा सीट (मगध)
🔹जिला :- औरंगाबाद
🔹लोकसभा सीट :- काराकाट
🔹सांसद:- राजाराम सिंह कुशवाहा (भाकपा-माले)
🔹विधायक :- ऋषि कुमार यादव (RJD)
▪️जातीय/धार्मिक समीकरण :- (संभावित)
SC :: 22.05%
मुस्लिम :: 8.4%
यादव :: 18-20%
भूमिहार :: 12-13%
राजपूत :: 5-7%
ब्राह्मण :: 1.5-2%
कुर्मी :: 3.5-4%
कुशवाहा :: 9-10%
वैश्य :: 7.5-8%
अन्य OBC-EBC :: 10-11%
▪️संभावित उम्मीदवार :-
🔸MGB :- ऋषि राज (राजद) – पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कद्दावर नेत्री कांति सिंह के पुत्र
🔸NDA :- प्रकाश चंद्रा (लोजपा(R))
🔸JSP :-
▪️ब्लॉक :- दाउदनगर एवं ओबरा
▪️विधानसभा चुनाव 2020 में MGB (राजद) प्रत्याशी ऋषि कुमार ने 22668 वोटों से बड़ी जीत दर्ज की थी और लगातार पहली बार विधायक बने. LJP के प्रकाश चंद्रा 41 हजार वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे वही NDA से जेडीयू के सुनील कुमार 25234 वोट के साथ तीसरे स्थान पर थे.
प्यार जताने में लड़कियां क्यों करती हैं देरी? यही कारण लड़के करते हैं प्रपोज
पत्नी को बर्थडे पर खुश करना चाहते हैं? इन तरीकों से बिना गिफ्ट भी चलेगा काम
▪️लोकसभा चुनाव 2024 में MGB उम्मीदवार भाकपा (माले) के राजा राम सिंह कुशवाहा को 28,378 वोटों की बड़ी जीत मिली. राजाराम सिंह कुशवाहा(MGB) को 73,376 वोट मिले .उपेंद्र कुशवाहा(NDA) को 44,998 वोट वही पवन सिंह(निर्दलीय) को 35,521 वोट मिले.
1) राजद का मजबूत गढ़. पिछले 5 में से 4 चुनाव RJD ने जीते. माले के परंपरागत वोट के साथ M+Y राजद के जीत का समीकरण.
2) ओबरा में कुशवाहा-भूमिहार समाज की एकजुटता ही राजद को हरा सकती हैं. कई कोण बनने से वोटों में बिखराव का लाभ राजद को मिलता रहा हैं.लोकसभा चुनाव में भी पवन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा में वोटों के बिखराव ने माले को बड़ी बढ़त मिली थी.
3) काराकाट के सांसद राजाराम कुशवाहा दो बार यहां से विधायक रहे हैं. उनका अपना व्यक्तिगत प्रभाव सीट पर.
4) लोजपा के प्रकाश चंद्र का NDA से उम्मीदवार बनना लगभग तय. उनका अपना प्रभाव हैं. जमीन से जुड़े नेता हैं.
5) NDA के लिए उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान का साथ आना बेहतर संकेत हैं.
6)पासवान , वैश्य समाज का वोट निर्णायक.