कैमूर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सीमा पांडेय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय पर महिलाओं को सम्मान न देने का गंभीर आरोप लगाया है. सीमा पांडेय ने प्रेसवार्ता कर कहा कि वे पिछले करीब डेढ़ दशक से भाजपा संगठन से जुड़ी हुई थीं और इस दौरान हजारों महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के साथ-साथ बूथ स्तर पर चुनावी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं.
Nalanda : गणेश प्रतिमा हटाने पहुँची पुलिस… और भड़क गई भीड़!
उन्होंने आरोप लगाया कि बीते छह महीनों से उन्हें पार्टी की किसी भी बैठक या कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी जा रही थी. पूछने पर जिलाध्यक्ष की ओर से कहा जाता था कि “आप अपेक्षित नहीं हैं.” इस रवैए से आहत होकर उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. सीमा पांडेय का कहना है कि भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ताओं का व्यवहार महिलाओं के प्रति उपेक्षापूर्ण हो गया है, जिससे महिलाओं का मनोबल लगातार टूट रहा है.
Politics : धोती उठाकर भागे मंत्री जी, जनता ने बनाया ‘भागम-भाग’ शो!
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमेशा महिलाओं को सम्मान देने और सशक्त बनाने की बात कही है. लेकिन कैमूर जिले में भाजपा का स्थानीय नेतृत्व महिलाओं की भूमिका को कमजोर कर रहा है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी नाराज़गी पार्टी या एनडीए गठबंधन से नहीं है, बल्कि केवल जिले के नेतृत्व और कुछ कार्यकर्ताओं के रवैए से है.
Munger : हथियार, गैंग और साज़िश, लखीसराय का कुख्यात गैंग धराया!
सीमा पांडेय ने कहा कि भाजपा की ताकत उसकी जमीनी कार्यकर्ता और महिला कार्यकर्ता रही हैं, लेकिन यदि उन्हें सम्मान और भागीदारी नहीं दी जाएगी तो संगठन को नुकसान उठाना पड़ेगा.
रिपोर्ट: अजीत कुमार, कैमूर.