पटना: बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) ने अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी को प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया है. मनोनयन के बाद त्रिपाठी ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, विधान पार्षद सदस्य संजय सिंह उर्फ गांधीजी, और बिहार प्रदेश संगठन मुख्यालय प्रभारी श्री चंदन कुमार सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया.
Bagaha : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघीन की मौत से हड़कंप!
अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपने के लिए जद (यू) परिवार का धन्यवाद. उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे. त्रिपाठी ने 2025 में फिर से नीतीश कुमार की सरकार बनने की उम्मीद जताई और बिहार के विकास में मुख्यमंत्री के योगदान को जनता तक पहुँचाने का संकल्प व्यक्त किया.
Jamui : बकरी चोरी के आरोप में दो नाबालिग को खंभे में बांधकर पिटाई!
मनोनीत होने के बाद त्रिपाठी अब बिहार प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति के सक्रिय सदस्य के रूप में पार्टी के रणनीतिक फैसलों और संगठनात्मक गतिविधियों में योगदान देंगे. उनका यह मनोनयन पार्टी के भीतर रणनीतिक और राजनीतिक सलाह देने वाले वरिष्ठ नेतृत्व में शामिल होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
Muzaffarpur : 5 साल की खामोशी, 30 साल का इंतजार! जनता ने राजद विधायक को दिखाया बाहर का रास्ता!
अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने अपनी जिम्मेदारी के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी और जनता के बीच संवाद बढ़ाने और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे.
रिपोर्ट: शैलेन्द्र पांडेय, पटना.