Advertisement

Dating Tips: रिलेशनशिप में आने से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये सवाल

किसी भी नये रिश्ते में आने से पहले एक दूसरे को जानना बहुत जरूरी है. आप पहली बार किसी से मिल रहे हैं कैसे जानेंगे, बात की शुरुआत कैसी होनी चाहिए? पहली डेटिंग का मतलब ही होता है एक दूसरे को समझना. अब ऐसे में यह सवाल उठता है कि सामने वाले को जानें कैसे? बात की शुरुआत आप इस सवाल से कर सकते हैं कि, “आप कैसे हैं? हम एक रिश्ते में बंधने वाले हैं. मुझे लगता है किसी भी तरह की शुरुआत से पहले मुझे आपको जान लेना चाहिए, ताकि मैं खुद को आपके लिए और आपको खुद के लिए तैयरा कर सकूं. आप के मन में मेरे लिए जो भी सवाल हैं आप पूछ सकते हैं. मगर मुझे भी कुछ सवालों के सच्चे जवाब चाहिए.”

  1. क्या आपको ऐसा महसूस होता है कि आप रोमांटिक हैं?
  2. मान लीजिए हम रिश्ता में आ गये तो आप मुझे बदलना चाहेंगे या खुद को भी बदलेंगे?
  3. आपके लिए रिश्ते में एक अहम बात क्या है?
  4. मेरे में आपको क्या पसंद है जिसकी वजह से आप चाहते हैं कि मैं आपकी जिन्दगी में रहूं?
  5. आप अपने पार्टनर में कौन सी खूबियां चाहते हैं?
  6. आपकी सोशल मीडिया प्रोफाइल आपकी असल जिंदगी से कितनी अलग है?
  7. आप किसी व्यक्ति में सबसे पहले क्या देखते हैं?
  8. क्या आप पहले कभी किसी रिश्ते में थे?
  9. क्या आपका कोई ऐसा क्रश रहा है, जिससे अपने दिल की बात न कह पाने का आपको आज तक मलाल हो?
  10. आपके पहले वाले पार्टनर आपके बारे में क्या सोच रखते है?
  11. आपको किसी साथी से मिली सबसे अच्छी तारीफ क्या है?
  12. आज तक के रिश्तों में आपकी सबसे बड़ी मुश्किलें क्या रही हैं?
  13. क्या आपके जीवन में कोई ऐसा है जिससे आप अब बात नहीं करते हैं?
  14. आपके पहले पार्टनर की सबसे बुरी बात या आदत क्‍या है?
  15. आपके घर में कौन-कौन है और आप अपने परिवार में सबसे ज्यादा किससे क्लोज हैं?
  16. आपके माता-पिता के बारे में सबसे अच्छी बात क्या है?
  17. आपका पसंदीदा मौसम कौन सा है और आपको इस मौसम में क्या खास लगता है?
  18. एक अच्छे दिन की शुरुआत आप कैसे करना चाहते हैं?
  19. जीवन में आपकी क्या इच्छाएं या लक्ष्‍य हैं?
  20. क्या आपमें ऐसी कोई आदत है, जो दूसरों से अलग है या दूसरों को पसंद नहीं आती है?
  21. आपको कौन सी फिल्म सबसे ज्यादा पसंद है और आपने इसे किसके साथ देखी थी?
  22. आपमें सबसे अच्‍छी बात क्या है?
  23. आपके जिंदगी में सबसे महत्‍वपूर्ण इंसान कौन है और क्यों?
  24. वह कौन सी चीज है जिसके बिना आपकी जिंदगी अधूरी है या आप जिसके बिना जीने की कल्‍पना नहीं कर सकते?
  25. आपको क्या लगता है कि अच्छे और सच्चे रिश्ते में कौन सी बातें होनी जरूरी हैं?
  26. क्या कोई ऐसी चीज भी है, जो आपके मूड को तुरंत खराब कर सकती है?
  27. उम्र और सैलरी पूछना अजीब जरूर है, मगर मुझे दोनों जानना है?
  28. आपकी जिंदगाी में सबसे महत्वपूर्ण चीज क्या है?
  29. क्या आपको लगता है कि आपको अपने में कुछ सुधार लाने की जरूरत है?
  30. आपका सबसे बड़ा डर क्या है?
  31. यदि आप खुद को बदलना चाहेंगे, तो आप अपनी कौन सी आदत बदलेंगे?
  32. अगर आप अपने आप को एक शब्द में परिभाषित करें, तो कैसे करेंगे?
  33. क्या आपको गुस्सा आता है?
  34. आमतौर पर आपको किस बात से सबसे ज्यादा गुस्सा आता है?
  35. पैसा आपके लिए कितना मायने रखता है?
  36. आपको क्या लगता है कि अब तक के जीवन में आपके लिए सबसे अच्छी बात क्या रही है?
  37. आप किस तरह के पार्टनर को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं मजेदार या र्स्‍माट?
  38. क्या आप रिश्ते में हमेशा अपनी मर्जी चाहते हैं?
  39. क्या आपको कोई ऐसा शौक है, जिसके लिए आप पागलपन की हद तक जिद्दी हो सकते हैं?
  40. गलतियां होने पर आप इंसान को खुद से दूर कर देते हैं या माफी मांगने पर माफ कर देते हैं?
  41. क्या ऐसी कोई बात है, जिसके लिए आप अपने पार्टनर पर रोक-टोक कर सकते हैं?
  42. आप सबसे अधिक अपनी किस चीज से प्यार करते हैं?
  43. निराश होने पर आप क्‍या करेंगे?
  44. क्या आपने पहले कभी किसी को धोखा दिया है?
  45. ऐसी कौन सी चीज है जो आपको असहज महसूस कराती है?
  46. आपकी जिंदगी का सबसे बड़ा सबक क्या है?
  47. ऐसा कोई पल, जो बहुत ही अपमानजनक रहा हो?
  48. आप किस तरह का संगीत पसंद करते हैं?
  49. आपके बारे में किसी ने भी जो सबसे बुरी बात कही है, उसके बारे में आप क्या सोचते हैं?
  50. किस कारण से आप एक रिश्ते में रहना पसंद करेंगे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *