Advertisement

वाल्मीकि जयंती 2025 पर अपने प्रियजनों को भेजें ये अनमोल विचार और कोट्स

Valmiki Jayanti 2025

हर साल की तरह इस बार भी देशभर में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी, आदिकवि महर्षि वाल्मीकि को भारतीय साहित्य और संस्कृति में एक विशेष स्थान प्राप्त है. उन्होंने न केवल रामायण जैसी महान कृति की रचना की, बल्कि समाज को सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी.

वाल्मीकि जयंती का महत्व
वाल्मीकि जयंती हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है. माना जाता है कि इसी दिन महर्षि वाल्मीकि का जन्म हुआ था. इस दिन भक्त उनके विचारों और उपदेशों को याद करते हैं और समाज में उनके योगदान को नमन करते हैं.

वाल्मीकि जी के प्रेरक विचार
महर्षि वाल्मीकि के उपदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने हजारों साल पहले थे. उन्होंने सिखाया कि व्यक्ति का जन्म नहीं, बल्कि उसके कर्म उसे महान बनाते हैं. आइए जानते हैं उनके कुछ प्रेरक विचार जो जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं

“कर्म ही मनुष्य की पहचान है, जन्म नहीं.”
“जो दूसरों के सुख में खुश होता है, वही सच्चा मनुष्य है.”
“सत्य की राह कठिन हो सकती है, परंतु वही मुक्ति का मार्ग है.”
“धर्म वही है जो सबके कल्याण में हो.”
“अहंकार का अंत हमेशा विनाश में होता है/”

अपने प्रियजनों को भेजें ये शुभकामनाएं
“महर्षि वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं! उनके उपदेश आपके जीवन में प्रकाश फैलाएं.”
“वाल्मीकि जी के आदर्शों पर चलें और जीवन को सार्थक बनाएं। हैप्पी वाल्मीकि जयंती 2025!”
“सत्य, धर्म और ज्ञान के प्रतीक महर्षि वाल्मीकि को नमन। जय वाल्मीकि!”

इसे भी पढ़े- करवा चौथ 2025: इन 5 साड़ियों में नजर आएंगी आप सबसे खूबसूरत