Advertisement

Vastu Tips: चिड़िया का घोंसला लाता है धन–वृद्धि, जानें कैसे?

घर की बालकनी, छज्जे या खिड़की पर अगर किसी चिड़िया ने घोंसला बना लिया हो, तो इसे अक्सर लोग सामान्य घटना मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन वास्तुशास्त्र में चिड़िया का घर बनाना बेहद शुभ माना गया है. माना जाता है कि जहां पक्षी अपना आश्रय बनाते हैं, वहां सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है और घर में शांति, सौभाग्य और धन–वृद्धि होने लगती है.

चिड़िया का घोंसला बनना क्यों माना जाता है शुभ?
सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश
वास्तु के अनुसार चिड़िया का घर चुनना इस बात का संकेत है कि आपके घर का वातावरण शांत, सुरक्षित और सकारात्मक है, पक्षी केवल उसी जगह घोंसला बनाते हैं जहां उन्हें स्थिर, सुरक्षित और सकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है.

धन–समृद्धि का संकेत
चिड़िया का घोंसला घर में धन लाभ, उन्नति और प्रगति का संकेत माना जाता है, मान्यता है कि जहां पक्षी परिवार बसाते हैं, वहां लक्ष्मी का वास होता है और धन के अवसर बढ़ते हैं.

परिवार में सामंजस्य बढ़ना
पक्षी अपने घोंसले में प्यार, संरक्षण और परिवार की भावना दिखाते हैं. माना जाता है कि इसका सकारात्मक प्रभाव घर के सदस्यों पर भी पड़ता है—जिससे रिश्तों में सामंजस्य और खुशहाली बढ़ती है.

घर पर आने वाली विपरीत शक्तियों से रक्षा
वास्तु के अनुसार चिड़िया का घोंसला घर की नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है, इसलिए जहां घोंसला होता है, वहां घर पर आने वाली नकारात्मक तरंगें कम प्रभाव डालती हैं.

घोंसला किस दिशा में होना शुभ माना जाता है?
पूर्व दिशा- नई शुरुआत, प्रगति और करियर में उन्नति का संकेत.
उत्तर दिशा- धन आकर्षण और आर्थिक मजबूती का संकेत.
उत्तर–पूर्व- सबसे शुभ दिशा—आध्यात्मिकता, शांति और सौभाग्य बढ़ाती है, अगर चिड़िया ने इन दिशाओं में घर बनाया है, तो इसे बहुत शुभ माना जाता है.

क्या घोंसला हटाना चाहिए?
वास्तु और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घोंसला हटाना अनुचित माना जाता है, यह अशुभ माना जाता है और घर की सकारात्मक ऊर्जा पर बुरा असर डाल सकता है, यदि किसी कारणवश हटाना बहुत ज़रूरी हो, तो पहले घोंसले के खाली होने का इंतजार करें.

चिड़िया के घोंसले से मिलने वाले शुभ संकेत
अचानक घर में खुशखबरी आने की संभावना, रुका हुआ काम आगे बढ़ना, आर्थिक स्थिति में सुधार, परिवार में शांति और प्रेम बढ़ना, स्वास्थ्य में सुधार, कई लोग बताते हैं कि चिड़िया के आने के बाद घर का माहौल शांत और सुखद महसूस होने लगता है.

यह भी पढ़े- Home में शांति और सुख चाहिए? इस दिशा में रखें हनुमान जी!