Rajya Sabha MP salary: भारत की संसद का ऊपरी सदन Rajya Sabha देश की कानून व्यवस्था और नीतियों को बनाने में अहम भूमिका निभाता है. राज्यसभा के सांसद देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हैं और कानून बनाने की प्रक्रिया में भाग लेते हैं, ऐसे में अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि राज्यसभा के सांसदों को कितनी सैलरी और सुविधाएं मिलती हैं.
37 Billion Views के बावजूद बोले Tanishk Bagchi – “सब कुछ इतनी आसान नहीं”
कितनी होती है सांसदों की सैलरी
भारत में राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों को हर महीने लगभग 1 लाख रुपये बेसिक सैलरी दी जाती है, इसके अलावा उन्हें कई तरह के भत्ते भी मिलते हैं, जिससे उनकी कुल आय और सुविधाएं बढ़ जाती हैं.
मिलते हैं कई तरह के भत्ते
सांसदों को वेतन के अलावा कई भत्ते भी दिए जाते हैं, जिनमें निर्वाचन क्षेत्र भत्ता और कार्यालय भत्ता शामिल होते हैं, आमतौर पर सांसदों को लगभग 70 हजार रुपये निर्वाचन क्षेत्र भत्ता और करीब 60 हजार रुपये कार्यालय भत्ता दिया जाता है. इन भत्तों का उपयोग वे अपने क्षेत्र के काम और कार्यालय संचालन के लिए कर सकते हैं.
अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं
सांसदों को सैलरी और भत्तों के अलावा कई अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं. इनमें सरकारी आवास, मुफ्त या रियायती यात्रा सुविधा, टेलीफोन और चिकित्सा सुविधाएं शामिल होती हैं. इन सुविधाओं का उद्देश्य सांसदों को अपने कार्यों को बेहतर तरीके से करने में मदद देना होता है.
सांसदों की जिम्मेदारियां भी बड़ी होती हैं
हालांकि सांसदों को अच्छी सैलरी और सुविधाएं मिलती हैं, लेकिन उनके ऊपर देश और जनता के प्रति बड़ी जिम्मेदारी भी होती है, उन्हें संसद में अपने क्षेत्र और देश के हित से जुड़े मुद्दों को उठाना होता है और नीतियों को बनाने में सक्रिय भूमिका निभानी होती है.
इसे भी पढ़े-http://8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है महिला दिवस?
























