उत्तर प्रदेश : के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान पर सीधा हमला बोला है। अलीगढ़ के दौरे के दौरान जारी एक वीडियो संदेश में उन्होंने सलमान को “देशद्रोही” करार दिया। साथ ही फांसी की सजा देने की मांग उठाई और हिंदुओं से उनकी फिल्मों का बहिष्कार करने को कहा। यह बयान पूरे सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया।
सलमान खान पर वीडियो संदेश से भड़का बवाल
अलीगढ़ में सार्वजनिक संबोधन के दौरान ठाकुर रघुराज सिंह ने सलमान खान पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा, “सलमान खान को पाकिस्तान से ज्यादा प्यार है। वो हिंदुओं को नैन-मटक्का दिखाकर पैसा कमाता है। पाकिस्तान और बांग्लादेश को सपोर्ट करता है। केवल मुसलमानों का साथ देता है। इसे फांसी होनी चाहिए।” रघुराज ने सलमान खान को चोर, डकैत और बदमाश भी कहा। हिंदुस्तान के हिंदुओं से अपील की कि सलमान खान की कोई फिल्म न देखें।
पाकिस्तान समर्थन का लगाया गंभीर आरोप
रघुराज सिंह ने सलमान पर पाकिस्तान और बांग्लादेश के प्रति नरमी का आरोप लगाया। उनका कहना था कि सलमान केवल मुसलमानों का साथ देते हैं और हिंदुओं से कमाई करते हैं। यह विवाद शाहरुख खान पर BJP नेता संगीत सोम के हालिया बयान के बाद आया। तब KKR ने IPL 2026 में बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को लिया था, जिसके बाद विवाद बढ़ा।
अखिलेश का तीखा तंज, BJP चुप्पी
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीखा प्रहार किया। महंगाई-बेरोजगारी से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। PM मोदी के सलमान के साथ पुरानी तस्वीरों का जिक्र कर तंज कसा। सोशल मीडिया पर रिएक्शन बंटा हुआ। BJP समर्थक खुश, अन्य नाराज। सलमान की आने वाली फिल्मों पर असर की आशंका।
यह भी पढ़ें – ‘पापा कर्ज में डूबे हैं’: BMC वोटिंग के दौरान बच्ची ने मांगी मदद! अक्षय ने किया वादा, वीडियो वायरल

























