Advertisement

Kushinagar : अवैध अस्पतालों पर प्रशासन का डंडा, 3 हॉस्पिटल सील, लाखों लोगों को राहत

Kushinagar: Administration cracks down on illegal hospitals, seals 3 hospitals, providing relief to lakhs of people

खड्डा। कुशीनगर जिले के खड्डा क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के सख्त निर्देश पर उपजिलाधिकारी रामबीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तीन अस्पतालों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।

बिना पंजीयन के चल रहे थे ये अस्पताल

संयुक्त टीम में नोडल अधिकारी/एसीएमओ सुभाष प्रसाद और प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पारसनाथ गुप्ता भी शामिल रहे। टीम ने उपनगर खड्डा स्थित काली मंदिर रोड पर संचालित द गोरखपुर क्लिनिक और कृष्णा हॉस्पिटल, तथा ग्राम सभा तुर्कहा में स्थित हासमती हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। जांच में तीनों अस्पताल बिना वैध पंजीयन के संचालित पाए गए, जिसके बाद उन्हें नियमानुसार सील कर दिया गया।

सहारा समय की खबर के बाद प्रशासन की कार्रवाई

गौरतलब है कि बीते 13 अक्टूबर 2025 को सहारा समय (डिजिटल) ने अवैध अस्पतालों के संचालन की खबर प्रकाशित की थी। उस समय मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. चंद्रप्रकाश ने स्पष्ट किया था कि खड्डा और नौरंगिया क्षेत्र के सभी अवैध अस्पतालों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। सीएमओ ने चेतावनी दी थी कि निर्धारित समय के बाद भी नियम न मानने वाले अस्पतालों पर सख्त विधिक कार्रवाई होगी।

क्षेत्र में हड़कंप, जनता ने किया स्वागत

प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई से अवैध अस्पतालों में हड़कंप मच गया है। वहीं आमजनमान ने इस कदम का जोरदार स्वागत किया है, क्योंकि इससे लोगों का स्वास्थ्य सुरक्षित होगा और जालसाज़ चिकित्सकों पर अंकुश लगेगा।

रिपोर्ट: आनन्द सिंह/खड्डा

यह भी पढ़ें – Mathura : वृंदावन में एनएसजी का मॉक ड्रिल ऑपरेशन, बांके बिहारी मंदिर में मचा हड़कंप