Advertisement

सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा पड़ा भारी, कुशीनगर में बुलडोजर एक्शन

Illegal occupation of government land proved costly, bulldozer action in Kushinagar

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश सरकार के अवैध अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत कुशीनगर जिले के दुदही नगर पंचायत क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही देखने को मिली। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 में सीलिंग की सरकारी भूमि पर किए गए अवैध पाक के निर्माण को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।

यह कार्रवाई एसडीएम के स्पष्ट आदेश पर की गई, जिसमें तहसील प्रशासन, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी और विशुनपुरा थाना पुलिस की संयुक्ति टीम फार्म मौके पर मौजूद रही। प्रशासनिक अमले की कड़ी निगरानी में बुलडोजर चलाकर अवैध ढांचे को पूरी तरह गिरा दिया गया।

अचानक कार्यवाही से मचा हड़कंप

अचानक हुई बुलडोजर कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अवध निर्माण करने वालों में अपराध अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। प्रशासन ने मौके पर मौजूद लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी या सीलिंग की भूमि पर किसी भी प्रकार का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कार्यवाही केवल शुरुआत है। जिले में अवैध अधिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी और किसी को भी राहत नहीं दी जाएगी।

प्रशासन में आम जनता से अपील की है कि वह सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले नियमों की जानकारी अवश्य लें, अन्यथा उन्हें कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें – भोजपुर का पहला एम्फीबियस हाउस बना आकर्षण, मुख्य सचिव ने गुपचुप किया निरीक्षण